06/09/23 | 9:58 am

Print

नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच आज से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेन 

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देशभर से लोग बड़ी संख्या में जाते हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। एक ट्रेन बुधवार व दूसरी बृहस्पतिवार को चलेगी। वापसी की दिशा में ट्रेनें दिल्ली के लिए 9 और 10 सितंबर को चलेंगी। 

गाड़ी संख्या 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा गति शक्ति ट्रेन 06-09-2023 को नई दिल्ली से रात 11.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल ट्रेन 09-09-2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 06.30 बजे छूटेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 06.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन 07-09-2023 को नई दिल्ली से रात 11.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 10-09-2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 06.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 06.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के कोच वाली होगी। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओ में रुकेगी।

RELATED ARTICLES

9 mins ago | BRO (Border Roads Organisation)

पीएम मोदी आज लद्दाख को देंगे 3,350 करोड़ का विकास तोहफा, पांच बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में ल...

43 mins ago | Anita Anand

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की भारत यात्रा: रिश्ते फिर नई ऊंचाई पर, व्यापार और सुरक्षा पर फोकस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत और कनाडा के रिश्ते फिर से नई ऊंचाई छूने लगे हैं। कनाडा की विदेश म...