30/03/24 | 5:18 pm

Print

बॉक्स आफिस पर फिल्म “क्रू” की शानदार शुरुआत, 29 मार्च को हुई थी रिलीज

तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन स्टारर “क्रू” शुक्रवार, 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की। यह 2024 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

दर्शक “क्रू” की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि यह फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी। पहले फिल्म का मनोरंजक टीजर सामने आया, फिर ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। इस फिल्म में करीना, तब्बू और कृति पहली बार एक साथ आई हैं।

“सैकनिल्क” रिपोर्ट के मुताबिक “क्रू” ने पहले दिन भारत में 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि फिल्म ने दुनिया भर में 20.07 करोड़ रुपये की कमाई की है। शुक्रवार होने के बावजूद फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है। फिल्म का वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बढ़ने की संभावना है।

“क्रू” का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है और इसमें कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, शाश्वत चटर्जी और राजेश शर्मा भी हैं। यह कॉमेडी फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की “शैतान” से क्लैश हो रही है लेकिन “शैतान” को तीन हफ्ते हो गए हैं। इसके अलावा कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, उसका फायदा इस फिल्म को मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

17 mins ago | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में 3,350 करोड़...

44 mins ago | Auto sales

भारत में ऑटो बिक्री 18.2% बढ़कर 83.88 लाख यूनिट, सभी प्रमुख सेगमेंट की रिकॉर्ड बिक्री: SIAM

भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान प्रमुख वाहन श्रेणियों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 18.2 प्रतिश...