01/04/24 | 1:12 pm

Print

बॉक्स ऑफिस पर ‘शैतान’ का जलवा बरकरार, फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार

बॉक्स ऑफिस पर 8 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन और आर. माधवन की फिल्म ‘शैतान’ का जलवा अभी भी बरकरार है। रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा में रही यह फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक चल रही है। अब तक इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म ‘शैतान’ का बॉक्स ऑफिस पर सफलता का सिलसिला जारी है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, चौथे रविवार इस फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 138.90 करोड़ रुपये हो गया है। वही दुनियाभर में भी ‘शैतान’ का खूब डंका बज रहा है। इस फिल्म ने 24 दिन में 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म ‘शैतान’ की बात करें तो यह फिल्म काला जादू, वशीकरण और अंधविश्वास पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि आर माधवन वनराज नाम के खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ‘शैतान’ में ज्योतिका सदाना-सरवनन, जानकी बोदीवाला, अंगद राज भी मुख्य भूमिका में हैं।

RELATED ARTICLES

17 mins ago | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में 3,350 करोड़...

44 mins ago | Auto sales

भारत में ऑटो बिक्री 18.2% बढ़कर 83.88 लाख यूनिट, सभी प्रमुख सेगमेंट की रिकॉर्ड बिक्री: SIAM

भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान प्रमुख वाहन श्रेणियों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 18.2 प्रतिश...