13/11/23 | 1:56 pm

Print

भारत की मेजबानी में WOAH क्षेत्रीय आयोग का 33वां सम्मेलन, 36 देशों के प्रतिनिधि ले रहे भाग

भारत एशिया और प्रशांत के लिए डब्ल्यूओएएच क्षेत्रीय आयोग के 33वें सम्मेलन की मेजबानी 13 से 16 नवंबर तक नई दिल्ली में करने जा रहा है। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला समारोह का उद्घाटन और समापन करेंगे।

ये प्रतिनिधि ले रहे भाग

ज्ञात हो इस कार्यक्रम की मेजबानी करने का निर्णय मई 2023 में पेरिस में डब्ल्यूओएएच के प्रतिनिधियों की विश्वसभा के 90वें आमसत्र के दौरान किया गया था। होटल ताज महल, नई दिल्ली सम्मेलन का आयोजन स्थल होगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित सम्मेलन में भारत सहित 36 सदस्य देशों के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्र के निजी क्षेत्र और निजी पशु चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

केवल इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और डॉ. एल मुरुगन भी उपस्थित रहेंगे।

भविष्य की चुनौतियों के लिए आवश्यक

कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियां मानव-पशु-पर्यावरण इंटरफेस पर जोखिमों का आकलन करने में वैज्ञानिक विशेषज्ञता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती हैं। यह भविष्य की चुनौतियों के लिए पशु चिकित्सा सेवाओं में लचीलापन और क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। 

मूल्यवान चर्चाओं को मिलेगा बढ़ावा  

इस तरह के क्षेत्रीय सम्मेलन प्रतिनिधियों, आमंत्रित विशेषज्ञों और प्रमुख क्षेत्रीय भागीदारों के बीच निकट संपर्क, सक्रिय संवाद और सार्थक बहस की सुविधा प्रदान करते हैं। यह मूल्यवान चर्चाओं को बढ़ावा देने और आवश्यक नेटवर्किंग संबंध बनाने का सप्ताह होने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

30 mins ago | Agricultural Development

महिला किसान दिवस 2026: कृषि विकास और विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर जोर

नई दिल्ली में 15 अक्टूबर 2026 को महिला किसान दिवस मनाया गया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि ...

2 hours ago | Asian Games 2026

खेलो इंडिया और खेल महासंघों के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026...