08/08/23 | 3:50 pm

Print

विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार बना रही अनुसंधान पार्क

आईआईटी मद्रास, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी गांधीनगर, आईआईएससी बैंगलोर, भारत, साइंस एंड टेक्नोलॉजी वैज्ञानिक आविष्कारों के प्रभाव से आज दुनिया में तमाम परिवर्तन आ चुके हैं। इन्हीं खोजों की बदौलत आज यह ब्रह्मांडीय दुनिया “छोटे पड़ोस” में तब्दील हो चुकी है। इससे एक फायदा यह हुआ कि सभी देशों की सर्वोत्तम विशेषज्ञता एक साथ आ गई है।

इसी क्रम में आज भारत, भारतीय संस्थानों और दुनिया के प्रसिद्ध संस्थानों के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग की सुविधा प्रदान कर रहा है। ऐसा करके भारत उच्च शैक्षणिक संस्थानों के अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह संसाधनों की कमियों को पूरा करने और प्रतिस्पर्धी मूल्य और बाजार कौशल के साथ उन्नत तकनीक प्राप्त करने में काफी सहायक है। वहीं उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण के चलते भारत में विदेशी सहयोग भी ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। 

हाल के विकास में हुए घटनाक्रम में और नई मांगों के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रणाली से उम्मीद की जा रही हैं और यह हमारे लिए आवश्यक भी है कि कुछ ऐसी प्रमुख विज्ञान परियोजनाओं पर कार्य किया जाए जो राष्ट्रीय जरूरत के लिए प्रासंगिक हैं और भविष्य की प्रौद्योगिकी के लिए भी प्रासंगिक होंगी।

सरकार ने देश में इन अनुसंधान पार्कों को दी मंजूरी 

ज्ञात हो, सरकार ने देश में अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने के लिए आईआईटी मद्रास, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी गांधीनगर और आईआईएससी बैंगलोर में अनुसंधान पार्क की स्थापना को मंजूरी दी थी।

क्या है अनुसंधान पार्कों का उद्देश्य ?

इन रिसर्च पार्क का मुख्य उद्देश्य शीर्ष-रेटेड उद्योगों के साथ अनुसंधान सहयोग करना, छात्रों की उद्यमशीलता और ऊष्मायन को सक्षम करना और इसके लिए मजबूत शैक्षणिक संबंध बनाना, उद्योग तक शैक्षणिक सामग्री की पहुंच बढ़ाना और उद्योग को शैक्षणिक मूल्य से जोड़ने में सक्षम बनाना और निकट सहयोग आदि के माध्यम से कार्यक्रम करना हैं। अनुसंधान पार्कों के विभिन्न उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए, इन्हें आम तौर पर देश के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित किया जाता है।

ये अनुसंधान पार्क कर रहे हैं कार्य 

फिलहाल, आईआईटी मद्रास, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी दिल्ली में स्थित अनुसंधान पार्क काम कर रहे हैं और अन्य पार्क अपने पूरा होने के उन्नत चरण में हैं।

RELATED ARTICLES

5 hours ago | BRESE 2026

प्रधानमंत्री 2 नवंबर को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो का करेंगे उद्घाटन, 130 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्...

5 hours ago | democratic values

लोकतंत्र में मतभेद हों, लेकिन आपसी सम्मान और गरिमा बनी रहे: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को लोकतंत्र में विचारों और दृष्टिकोणों की भिन्नता के बावजूद ...