05/01/24 | 4:25 pm

Print

विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ’12वीं फेल’ मकाऊ फिल्म फेस्टिवल के समापन पर होगी प्रदर्शित

विधु विनोद चोपड़ा की विक्रांत मैसी स्टारर ‘12वीं फेल’ पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म न केवल भारत में, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी दर्शकों को प्रेरित और एंटरटेन कर रही है। अब फिल्म को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। ‘12वीं फेल’ को आइकोनिक मकाऊ एशिया-यूरोप यंग सिनेमा फिल्म फेस्टिवल में क्लोजिंग फिल्म के रूप में चुना गया है।

फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित

विधु विनोद चोपड़ा 11 जनवरी को मकाउ में ‘12वीं फेल’ की स्क्रीनिंग में हिस्सा लेकर महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की रियल लाइफ स्टोरीज के बारे में अनुराग पाठक की बेस्ट सेलिंग बुक पर आधारित है। वास्तविक जीवन की कहानियों से प्रेरित यह फिल्म यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के कड़े संघर्ष को उजागर करती है। हालांकि, यह सिर्फ एक परीक्षा से कहीं आगे जाती है और लोगों को असफलताओं का सामना करने और अपने सपनों के लिए लड़ते रहने के लिए प्रोत्साहित करती है।

विक्रांत मैसी का शानदार अभिनय

विक्रांत मैसी की शानदार प्रतिभा से सजी ‘12वीं फेल’ महज एक सिनेमाई फिल्म से परे है। फिल्म उन विषयों पर गहराई से प्रकाश डालती है जो दर्शकों के साथ जुड़ाव पैदा करते हैं, और एक गहन अनुभव देती हैं। आलोचकों और दर्शकों दोनों ने फिल्म की कहानी और विक्रांत के जबरदस्त परफॉर्मेंस की सराहना की है। फिल्म की शानदार कमाई के अलावा विक्रांत की अपने किरदार में जान डालने की क्षमता ने उनके साथियों और इंडस्ट्री के दिग्गजों से खूब सरहाना हासिल की है। यह फिल्म आज के सिनेमा में एक अग्रणी शख्सियत के रूप में उनके कद को मजबूत करती है और उनकी असाधारण प्रतिभा को भी उजागर करती है।

RELATED ARTICLES

17 mins ago | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में 3,350 करोड़...

45 mins ago | Auto sales

भारत में ऑटो बिक्री 18.2% बढ़कर 83.88 लाख यूनिट, सभी प्रमुख सेगमेंट की रिकॉर्ड बिक्री: SIAM

भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान प्रमुख वाहन श्रेणियों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 18.2 प्रतिश...