12/11/23 | 2:49 pm

Print

विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्रीय आयोग के 33वें सम्मेलन की भारत करेगा मेजबानी,पशु कल्याण पर बल 

एशिया और प्रशांत के लिए विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्रीय आयोग के 33वें सम्मेलन का आयोजन 13 से 16 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली ताजमहल होटल में आयोजित किया जायेगा। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेजबानी करने का निर्णय मई 2023 में पेरिस में WOAH के प्रतिनिधियों की विश्व सभा के 90वें आम सत्र के दौरान किया गया था। 

पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा आयोजित सम्मेलन में भारत सहित 36 सदस्य देशों के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्र के निजी क्षेत्र और निजी पशु चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल होंगे।

कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का होगा आकलन 

इस दौरान कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियाों मानव-पशु-पर्यावरण पर जोखिमों का आकलन करने के लिए वैज्ञानिकों की महत्वुूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है, सम्मेलन में भविष्य की चुनौतियों के लिए पशु चिकित्सा सेवाओं में लचीलापन और क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया जायेगा। 

विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन 

इस संगठन की स्थापना रिंडरपेस्ट नामक मवेशी प्लेग के रोकथाम के लिए किया गया था जिसने पशुधन और आजीविका को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचाया। इस संकट ने यह उजागर कर दिया कि कैसे पशु रोग, खाद्य सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इस तरह वैश्विक समुदाय द्वारा इस पर समन्वित तरीके काम करने आवश्यकता को महसूस हुई, विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 183 सदस्यों के साथ पशु स्वास्थ्य के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर 1924 में ऑफिस इंटरनेशनल डेस एपिज़ूटीज़ (ओआईई) के रूप में किया गया, मई 2003 में इसका नाम बदलकर विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन कर दिया गया। यह एक अंतरसरकारी संगठन है जो पशु रोगों पर पारदर्शी रूप से जानकारी प्रसारित करने, विश्व स्तर पर पशु स्वास्थ्य में सुधार करने एक सुरक्षित, स्वस्थ और अधिक टिकाऊ दुनिया का निर्माण करने पर जोर देता है ।

इसका मुख्यालय पेरिस में स्थित है,70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के साथ स्थायी संबंध रखता है इस दुनियाभर में संगठन के क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय कार्यालय हैं। यह  संगठन पशु स्वास्थ्य आपात स्थितियों, जूनोटिक रोगों की रोकथाम, पशु स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने और पशु स्वास्थ्य देखभाल तक बेहतर पहुंच के लिए काम करता है ।

RELATED ARTICLES

30 mins ago | Agricultural Development

महिला किसान दिवस 2026: कृषि विकास और विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर जोर

नई दिल्ली में 15 अक्टूबर 2026 को महिला किसान दिवस मनाया गया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि ...

2 hours ago | Asian Games 2026

खेलो इंडिया और खेल महासंघों के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026...