22/12/23 | 2:11 pm

Print

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने बॉक्स आफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन कमाए 30 करोड़

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ रिलीज होने के बाद पहले दिन बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही है। इस साल शाहरुख की यह तीसरी बड़े बजट की फिल्म है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार 21 दिसंबर को ये फिल्म रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स आफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई की है।

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डंकी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह इस साल की सातवीं सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है। हालांकि, शाहरुख की 'जवान' और 'पठान' के मुकाबले फिल्म ने आधी भी कमाई नहीं की। फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। वर्ष 2023 शाहरुख खान के लिए बहुत अच्छा साल रहा है। फिल्म 'पठान' और 'जवान' ने दुनियाभर में हजारों करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके अलावा कुछ अन्य बॉलीवुड फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

फिल्म 'डंकी' में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विक्रम कोचर, विक्की कौशल, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में चार दोस्तों की कहानी नजर आती है। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी और फिल्म के टीजर और ट्रेलर के साथ-साथ गानों को भी काफी पसंद किया गया है। अब ‘डंकी’ को देखने के लिए फैंस और दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ रही है।
 

RELATED ARTICLES

17 mins ago | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में 3,350 करोड़...

44 mins ago | Auto sales

भारत में ऑटो बिक्री 18.2% बढ़कर 83.88 लाख यूनिट, सभी प्रमुख सेगमेंट की रिकॉर्ड बिक्री: SIAM

भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान प्रमुख वाहन श्रेणियों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 18.2 प्रतिश...