11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ थीम के साथ दुनियाभर में मनाया जा रहा योग उत्सव

दुनियाभर में आज शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस साल की थीम “Yoga for One Earth, One Health” यानी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखा गया है। इस थीम का मकसद लोगों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन और वैश्विक कल्याण को बढ़ावा देना है।

वहीं भारत में योग दिवस बड़े जोश के साथ मनाया जा रहा है। कई संस्थान और ऐतिहासिक स्थल इस अवसर पर विशेष योग सत्र आयोजित कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज सुबह 6:30 बजे संसद भवन परिसर में सांसदों और कर्मचारियों के साथ सामूहिक योग अभ्यास का नेतृत्व करेंगे। यह परंपरा हर साल निभाई जाती है, जिससे जनप्रतिनिधियों के बीच योग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जाता है।

इसके अलावा ओम बिरला लाल किले के प्रांगण में एक और महत्वपूर्ण योग सत्र में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम भारत में योग की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। इस अवसर पर एक प्रमुख आयोजन प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भी किया जा रहा है। यह संस्था आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए जानी जाती है। इस आयोजन में सामूहिक योग अभ्यास के साथ विश्व शांति और सद्भावना के लिए प्रार्थनाएं भी की जाएंगी, जिससे योग के “एकता और सामूहिक चेतना” के संदेश को बल मिलेगा।

2015 से हर साल 21 जून को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है, जो लाखों लोगों को शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक स्थिरता और आत्मिक संतुलन की ओर प्रेरित करता है।

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 4:27 pm | New York City Mayor Zohran Mamdani; Britain King Charles

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा ह...

23/04/26 | 5:35 pm | All India Institute of Ayurveda Sciences

उपराष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स के विस्तार की सराहना की, कहा-स्वास्थ्य सेवा अस्पतालों से परे होनी चाहिए

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद...