राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, पहले 2 घंटे में 10.67 प्रतिशत मतदान

राजस्थान में पहले चरण की 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 10.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। आज श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक श्रीगंगानगर में 14.14, बीकानेर में 10, चूरू में 11.50, झुंझुनूं में 8.83, सीकर में 9.69, जयपुर ग्रामीण में 10.94, जयपुर में 11.10, अलवर में 12.03, भरतपुर में 9.85, करौली-धौलपुर में 9.71, दौसा में 9.70 और नागौर लोकसभा सीट पर 10.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है।

उल्लेखनीय है कि आज के चरण में चार सीटें ऐसी हैं जिनकी चर्चा देशभर में है। इनमें नागौर, बीकानेर, अलवर और चूरू हैं। यहां दो केंद्रीय मंत्रियों के अलावा एक भाजपा के बागी सांसद मैदान में हैं। वहीं, नागौर सीट पर इंडिया गठबंधन के हनुमान बेनीवाल का भाजपा की ज्योति मिर्धा से मुकाबला है। पहले चरण में कुल 114 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला करीब 2 करोड़ 53 लाख 15 हजार 541 मतदाता करेंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...