राजपूताना राइफल्स की 128 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) पारिस्थितिक कार्य बल ने 22 सितम्‍बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान “एक पेड़ मां के नाम” और प्रादेशिक सेना के आउटरीच कार्यक्रम “भागीदारी और जिम्मेदारी” के तहत जैसलमेर में “विशेष पौधारोपण अभियान” के तहत 5,19,130 ​​से अधिक पौधे लगाए। जिसे एजेंसी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने क्षेत्र में मौजूद रहकर पौधारोपण अभियान का सत्यापन किया और इस बड़ी उपलब्धि को प्रमाणित किया। पौधारोपण के बाद पारिस्थितिकी कार्य बल को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से पुरस्कार भी मिला। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज (सोमवार) एक घंटे में 5 लाख से अधिक पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रादेशिक सेना की 128 बटालियन पारिस्थितिकी कार्य बल को बधाई दी है।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक बयान में इसकी बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भूपेंद्र यादव ने रविवार को एक घंटे में 5 लाख से अधिक पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रादेशिक सेना की 128 इन्फैंट्री बटालियन और पारिस्थितिक कार्य बल (एमओईएफ एंड सीसी की 6 इकाइयों में से एक) को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बधाई दी। केंद्रीय मंत्री ने भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल, जैसलमेर जिला प्रशासन, पुलिस और सीमा विंग होमगार्ड, संकल्प तरु एनजीओ और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों सहित कई हितधारकों को भी बधाई दी है।

राजपूताना राइफल्स की 128 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) पारिस्थितिक कार्य बल ने 22 सितम्‍बर को 11:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रधानमंत्री के अभियान “एक पेड़ मां के नाम” और प्रादेशिक सेना के आउटरीच कार्यक्रम “भागीदारी और जिम्मेदारी” के तहत जैसलमेर में “विशेष पौधारोपण अभियान” के तहत 5,19,130 ​​से अधिक पौधे लगाए, जिसका उद्देश्य पारिस्थितिक बहाली को बढ़ाना और स्थानीय समुदायों के बीच पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल, जैसलमेर जिला प्रशासन, पुलिस और सीमा विंग होमगार्ड, संकल्प तरु एनजीओ और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों सहित कई स्टेकहोल्डरों भाग लिया। दरअसल जैसलमेर में 7 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ पौधारोपण अभियान चलाया गया, जो सामुदायिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट प्रयास को प्रदर्शित करता है।

मंत्रालय ने बताया कि प्रादेशिक सेना इकाई ने “वृक्षों की रक्षा करें” के बैनर तले और “जो वृक्षों की रक्षा करते हैं, वे सुरक्षित रहते हैं” के ध्‍येय वाक्‍य के तहत कई विश्व रिकॉर्ड बनाए। इन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा अंतरिम मान्यता दी गई। इनमें एक घंटे में एक टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा पौधे, एक घंटे में महिलाओं की एक टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा पौधे और एक ही स्थान पर एक साथ सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा पौधे लगाना शामिल ह

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...