Your browser does not support Javascript
13वीं रक्षा सहयोग समिति की बैठक, भारत | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Saturday, July 11, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. 13वीं रक्षा सहयोग समिति की बैठक, भारत-मलेशिया रक्षा उद्योग, समुद्री सुरक्षा, बहुपक्षीय जुड़ाव और उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे

19/02/25 | 6:20 pm | 13th Defence Cooperation Committee Meeting | 13वीं रक्षा सहयोग समिति की बैठक | defence industry | emerging areas | India- Malaysia | maritime security | multilateral engagement | उभरते क्षेत्र | बहुपक्षीय जुड़ाव | भारत-मलेशिया | रक्षा उद्योग | समुद्री सुरक्षा

Print

13वीं रक्षा सहयोग समिति की बैठक, भारत-मलेशिया रक्षा उद्योग, समुद्री सुरक्षा, बहुपक्षीय जुड़ाव और उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे

13वीं रक्षा सहयोग समिति की बैठक, भारत-मलेशिया रक्षा उद्योग, समुद्री सुरक्षा, बहुपक्षीय जुड़ाव और उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे

कुआलालंपुर में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को 13वीं रक्षा सहयोग समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता की। मलेशिया की ओर से रक्षा मंत्रालय के महासचिव लोकमान हकीम बिन अली ने बैठक की सह-अध्यक्षता की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों को और आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी एवं व्यावहारिक पहलों पर व्यापक चर्चा की। दोनों अध्यक्षों ने साइबर सुरक्षा और एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए कदमों की पहचान की।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार दोनों पक्षों ने हाल के वर्षों में दोनों सशस्त्र बलों के बीच नियमित जुड़ाव के साथ बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर ख़ुशी जताई। इसके साथ ही रक्षा उद्योग, समुद्री सुरक्षा और बहुपक्षीय संबंधों में मौजूदा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई। दोनों पक्ष गैर-पारंपरिक समुद्री सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए संयुक्त समूह बनाने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत नई पहलों को पूरी तरह से लागू करने पर प्रतिबद्धता जताई, जैसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मलेशियाई समकक्ष दातो सेरी अनवर इब्राहिम ने अगस्त, 2024 में उनकी भारत यात्रा के दौरान कल्पना की थी।

बैठक में भारत और मलेशिया ने रणनीतिक मामलों के कार्य समूह की स्थापना पर अंतिम रूप से तैयार शर्तों का भी आदान-प्रदान किया। यह मंच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं को आगे बढ़ाने के लिए दो उप-समितियों के बीच परामर्श तंत्र के रूप में कार्य करेगा। यह फोरम लड़ाकू विमान सुखोई-30 के रखरखाव में विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान में दोनों वायु सेनाओं के बीच घनिष्ठ सहयोग करेगा। रक्षा सचिव सिंह ने भारतीय रक्षा उद्योग की क्षमता, विशेष रूप से मलेशियाई कंपनियों और सशस्त्र बलों के साथ उनकी क्षमता वृद्धि और आधुनिकीकरण में सहयोग करने की इसकी क्षमता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने आसियान और आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस (एडीएमएम- प्लस) की अध्यक्षता संभालने पर मलेशिया को बधाई देते हुए इस वर्ष एडीएमएम प्लस और आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। रक्षा सचिव ने मजबूत, एकीकृत और समृद्ध आसियान को बढ़ावा देने में आसियान अध्यक्ष के रूप में मलेशिया के प्रयासों के लिए भारत के समर्थन को दोहराया, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र की उभरती गतिशीलता को आकार देने में केंद्रीय भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मलेशिया हिंद-प्रशांत में महत्वपूर्ण भागीदार है, क्योंकि उसकी तीन प्रमुख विदेश नीति दृष्टिकोणों यानी एक्ट ईस्ट पॉलिसी, सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) और हिंद-प्रशांत महासागर में महत्वपूर्ण भूमिका है।

RELATED ARTICLES

भारत में निर्मित उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस महेन्‍द्रगिरि’ को नौसेना में शामिल किया गया

55 mins ago | Andhra Pradesh

भारत में निर्मित उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस महेन्‍द्रगिरि’ को नौसेना में शामिल किया गया

ईरान पर निशाना साधने के लिए 1,000 मिसाइलें तैनात, हत्या की धमकी मिलने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी

59 mins ago | अमेरिका

ईरान पर निशाना साधने के लिए 1,000 मिसाइलें तैनात, हत्या की धमकी मिलने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

1 hour ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
विश्व जनसंख्या दिवस: बढ़ती आबादी के बीच सतत विकास की चुनौती, जनसंख्या को विकास की ताकत बनाने का संकल्प

22 hours ago

विश्व जनसंख्या दिवस: बढ़ती आबादी के बीच सतत विकास की चुनौती, जनसंख्या को विकास की ताकत ...

अमित शाह ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो की तैयारियों की समीक्षा की, बंदरगाहों और फिश लैन्डिंग सेंटर्स की सुरक्षा मजबूत करने के दिए निर्देश

18 hours ago

अमित शाह ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो की तैयारियों की समीक्षा की, बंदरगाहों और फिश लैन्डिंग ...

दूरसंचार क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय रणनीति पर मंथन, ‘संचार प्रौद्योगिकी कार्य बल’ बनाने का प्रस्ताव

17 hours ago

दूरसंचार क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय रणनीति पर मंथन, ‘संचार प्रौद्योगिकी कार्य बल...

न्यूज़ीलैंड दौरे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, तिरंगे की रोशनी से जगमगाया ऑकलैंड का स्काई टावर

18 hours ago

न्यूज़ीलैंड दौरे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, तिरंगे की रोशनी से जगमगाया ऑकलैंड का स्का...

स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर और भारतीय खेल प्राधिकरण के बीच एमओयू, एथलीटों को मिलेगी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं

16 hours ago

स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर और भारतीय खेल प्राधिकरण के बीच एमओयू, एथलीटों को मिलेगी विश्वस्तर...

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
LIVE Poora Sach: POK में बगावत का काउंटडाउन | Pakistan | Prakhar Shrivastava | DD News Play video: LIVE Poora Sach: POK में बगावत का काउंटडाउन | Pakistan | Prakhar Shrivastava | DD News

02/07/26 | 12:55 pm

LIVE Poora Sach: POK में बगावत का काउंटडाउन | Pakistan | Prakhar Shrivastava | DD News

Do Took: बंधी आस 36 साल बाद इंसाफ ! | Sarla Bhat murder case | Yasin Malik | Kashmiri Pandit Play video: Do Took: बंधी आस 36 साल बाद इंसाफ ! | Sarla Bhat murder case | Yasin Malik | Kashmiri Pandit

02/07/26 | 12:39 pm

Do Took: बंधी आस 36 साल बाद इंसाफ ! | Sarla Bhat murder case | Yasin Malik | Kashmiri Pandit

News Punch : चढ़ावा चोरी केस में एक्शन तेज! | सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार | Ram Mandir Play video: News Punch : चढ़ावा चोरी केस में एक्शन तेज! | सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार | Ram Mandir

02/07/26 | 12:07 pm

News Punch : चढ़ावा चोरी केस में एक्शन तेज! | सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार | Ram Mandir

‘Good News’ जज़्बा इंडिया का | आम लोगों की खास कहानियां | Swachh Bharat | DD News Play video: ‘Good News’ जज़्बा इंडिया का | आम लोगों की खास कहानियां | Swachh Bharat | DD News

02/07/26 | 11:45 am

‘Good News’ जज़्बा इंडिया का | आम लोगों की खास कहानियां | Swachh Bharat | DD News

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 11th Jul 2026
ऊपर वापस