प्रतिक्रिया | Saturday, February 15, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

15 दिवसीय उद्यान-उत्सव : सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलयम में 29 दिसंबर से, दर्शक ऑनलाइन कर सकते हैं स्लॉट बुक

तेलंगाना में सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम में 29 दिसंबर, 2024 से पुष्प और बागवानी से संबंधित 15 दिनों का उद्यान-उत्सव आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को उद्यान उत्सव आरंभ करने की तैयारियों और आने वाले लोगों के लिए सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति निलयम के आगंतुक सुविधा केंद्र में मिट्टी कैफे के एक भोजनालय और एक स्मारिका विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने आज एक बयान जारी कर इसकी जानकारी देते हुए बताया राष्ट्रपति निलयम में 29 दिसंबर से पुष्प और बागवानी से संबंधित 15 दिनों का उद्यान उत्सव आयोजित किया जा रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान हैदराबाद और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से आयोजित उद्यान उत्सव का उद्देश्य जन भागीदारी द्वारा प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और संधारणीयता को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने आज उद्यान उत्सव आरंभ करने की तैयारियों और आने वाले लोगों के लिए सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रपति निलयम के आगंतुक सुविधा केंद्र में मिट्टी कैफे के एक भोजनालय और एक स्मारिका विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति ने परिसर में खाद बनाने की प्रक्रिया देखने के लिए राष्‍ट्रपति ने खाद इकाई का भी दौरा किया। द्रौपदी मुर्मु ने उम्मीद जताई है कि इस इकाई में बाग के कचरे से जैविक खाद बनाकर एक उदाहरण प्रस्‍तुत किया जाएगा।

लोग विषयगत स्टाल और कार्यशालाओं में भाग लेकर कृषि और बागवानी के क्षेत्र में नवीन और तकनीकी ज्ञान हासिल कर सकते हैं। राष्ट्रपति के दक्षिण प्रवास के समय को छोड़कर राष्ट्रपति निलयम वर्ष भर लोगों के लिए खुला रहता है। विजिटर्स इससे संबंधित वेबसाइट https://rashtrapatibhavan.gov.in पर वहां के भ्रमण के लिए ऑनलाइन अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

आगंतुकों: 17704138
आखरी अपडेट: 14th Feb 2025