अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए 4,400 से अधिक श्रद्धालुओं का 15वां जत्था जम्मू से रवाना

अमरनाथ तीर्थ यात्रा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को जम्मू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4,400 से अधिक श्रद्धालुओं का 15वां जत्था रवाना हुआ।

इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर के भगवती नगर आधार शिविर जहां से तीर्थयात्री जम्मू से कश्मीर के लिए अपनी यात्रा पर निकले थे उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कड़ी सुरक्षा के बीच 165 वाहनों में सवार होकर रवाना हुआ 15वां जत्था

उन्होंने बताया कि 4,434 तीर्थयात्रियों का पंद्रहवां जत्था 165 वाहनों में सवार होकर सुबह 3 बजे पहलगाम तथा बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ और उन्हें सीआरपीएफ सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा प्रदान की।

जम्मू से यात्रा के लिए रवाना होने वाले लोगों की संख्या हुई 81,644

अधिकारियों ने बताया कि 2,713 तीर्थयात्री 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा करेंगे जबकि 1,721 तीर्थयात्री 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन कठिन रास्ते बालटाल से यात्रा करेंगे। इस जत्थे के साथ ही जम्मू से यात्रा के लिए रवाना होने वाले लोगों की संख्या 81,644 हो गई है।

यह तीर्थयात्रा 19 अगस्त को होगी समाप्त

यह तीर्थयात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। अधिकारियों ने यह भी बताया है कि गुरुवार तक 2,66,955 लोगों ने अमरनाथ जी की पवित्र गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की है।

29 जून को शुरू हुई 52 दिवसीय तीर्थयात्रा जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी हमलों की एक श्रृंखला और सोमवार को कठुआ जिले में घात लगाकर किए गए हमले के पीछे के आतंकवादी को पकड़ने के लिए चल रहे बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के बीच चल रही है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

22/11/26 | 1:02 pm | Chandigarh 42 KM Full Marathon 2026

चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में दौड़ा उत्साह का सैलाब, 11 देशों के 9,000 धावकों ने लिया हिस्सा

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने रविवार को 'चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैरा...

14/11/26 | 10:44 am | Earthquake in Doda Jammu and Kashmir

मध्य प्रदेश के खरगोन में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही तीव्रता

मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्...

14/11/26 | 8:31 am | 36 Hours Nirjala Vrat

छठ महापर्व : आज मनाया जाएगा खरना, व्रती दिनभर उपवास रख शाम को करेंगे पूजा-अर्चना।

चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया जाएगा। इस अवसर पर व्रती पूरे...