19/06/24 | 8:02 pm

Print

अप्रैल 2024 में ईएसआईसी से जुड़े 16.47 लाख नए कर्मचारी, 3.38 लाख महिलाएं शामिल

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में अप्रैल 2024 में 16.47 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार अप्रैल 2024 में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लगभग 18,490 नए प्रतिष्ठान लाए गए हैं, जिससे अधिक श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

अप्रैल महीने के दौरान जोड़े गए कुल 16.47 लाख कर्मचारियों में से 7.84 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 47.60 प्रतिशत है, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।

साथ ही, डेटा के लैंगिकवार विश्लेषण के अनुसार अप्रैल 2024 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.38 लाख रहा है। इसके अलावा, अप्रैल 2024 के महीने में ईएसआई योजना के तहत कुल 53 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग तक बीमा लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

11/03/26 | 10:54 pm

पारंपरिक तमिल पोशाक में तिरुचिरापल्ली पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी बुधवार शाम तिरुचिरापल्ली पहुंचे। इस दौरान वे पारंपरिक तमिल पोशाक पहने हुए थे, जिसमें...

11/03/26 | 9:54 pm

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

पीएम मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से...