कर्मचारी राज्य बीमा निगम से फरवरी में जुड़े 18.19 लाख नए सदस्य

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि फरवरी, 2025 में 15.43 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। इसी महीने 23,526 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

आंकड़ों के माध्यम से यह स्पष्ट है कि महीने के दौरान जोड़े गए कुल 15.43 लाख कर्मचारियों में से 7.36 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 47.7 प्रतिशत है, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।

साथ ही, पेरोल डेटा का लिंग-वार विश्लेषण दर्शाता है कि फरवरी, 2025 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.35 लाख रहा है।

इसके अलावा, फरवरी, 2025 में ईएसआई योजना के तहत कुल 74 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी पंजीकरण कराया है। इससे पता चलता है कि समाज के हर वर्ग को अपने लाभ पहुंचाने में कर्मचारी राज्य बीमा निगम प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...

08/10/26 | 9:38 am | Akshay

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

भारतीय सिनेमा के लिए आज एक बहुत दुखद दिन है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को अपने आवास ...