02/01/24 | 11:20 am

Print

2 हजार के 97.38% नोट बैंक में वापस लौटे, यहां बदल सकते हैं 2 हजार के नोट

2024 की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में अब 2000 के नोट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आरबीआई के मुताबिक देश में चलन में मौजूद 2000 रुपये मूल्य के नोट के करीब 97.38 फीसदी नोट अबतक बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं। लोगों के पास अब सिर्फ 9,330 करोड़ रुपये के नोट ही बचे हैं। हालांकि, दो हजार रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने यह जानकारी दी है।

2 हजार के 9,330 करोड़ रुपये बाहर
आरबीआई ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि 19 मई 2023 को चलन में मौजूद 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के 3.56 लाख करोड़ रुपये में से 29 दिसंबर 2023 को कारोबार बंद होने के समय घटकर 9,330 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह साल का अंत होने तक चलन में मौजूद 2000 रुपये मूल्य वर्ग के बैंक नोटों का कुल 97.38 फीसदी बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गया है।

2,000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा 
रिजर्व बैंक के मुताबिक 2,000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा बने हुए हैं। दो हजार रुपये के इन नोटों को आरबीआई के देशभर में मौजूद क्षेत्रीय कार्यालयों में जाकर बदला या जमा किया जा सकता है। इसके अलावा लोग किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी कार्यालय में इंडिया पोस्ट के माध्यम से 2,000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए भेज सकते हैं।

यहां बदल सकते हैं 2 हजार के नोट

बता दें कि आरबीआई के जिन कार्यालय में दो हजार रुपये के नोट बदले या जमा किए जा सकते हैं, उनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम हैं। रिजर्व बैंक ने नवंबर, 2016 में एक हजार और 500 रुपये के तत्कालीन नोटों का चलन बंद करने के बाद 2,000 रुपये मूल्य का नोट जारी किया था।

RELATED ARTICLES

43 mins ago

पीएम मोदी ने नेतृत्व के 25 साल पूरे होने पर मिली अंतरराष्ट्रीय शुभकामनाओं का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर विश्व नेताओं...

2 hours ago

पीएम मोदी आपने 25 साल में चुनौतियों का किया बखूबी सामना, भारत के प्रति आपके समर्पण को सलाम: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर दक्षिण कोरिया के राष...