जुलाई 2025 में ईएसआई योजना से जुड़े 20.36 लाख नए कर्मचारी, 4.33 लाख महिलाएं और 88 ट्रांसजेंडर शामिल

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के अस्थायी पेरोल आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2025 में 20.36 लाख नए कर्मचारियों को ईएसआई योजना से जोड़ा गया है। यह जून 2025 की तुलना में 98,694 की बढ़ोतरी है, जब 19.37 लाख कर्मचारियों का पंजीकरण हुआ था।

वहीं जुलाई महीने में 31,146 नए प्रतिष्ठानों को भी ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 20.36 लाख नए कर्मचारियों में से लगभग 9.85 लाख कर्मचारी (48.37%) 25 वर्ष तक की आयु वर्ग में आते हैं। यह दर्शाता है कि बड़ी संख्या में युवा कर्मचारी इस योजना के तहत पंजीकृत हो रहे हैं।

वहीं जुलाई 2025 में 4.33 लाख महिला कर्मचारियों ने ईएसआई योजना से जुड़कर अपनी भागीदारी दर्ज की। इसके अलावा, 88 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी इस योजना में पंजीकरण कराया है। यह दर्शाता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग तक अपने लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि ईएसआईसी का पेरोल डेटा अस्थायी है, क्योंकि इसका संकलन लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।-(PIB)

RELATED ARTICLES

24 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

56 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...