Print

दक्षिण सूडान में विमान दुर्घटना में 20 लोगों की मौत, एक भारतीय भी शामिल

दक्षिण सूडान के यूनिटी राज्य में आज बुधवार सुबह एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। यह विमान यूनिटी ऑयलफील्ड एयरपोर्ट से उड़ान भरकर राजधानी जुबा जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। यूनिटी राज्य के सूचना मंत्री गटवेच बिपाल ने इस दुर्घटना की पुष्टि की।

इस विमान में तेल क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी सवार थे जो ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी (GPOC) से जुड़े थे। यह कंपनी चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और नाइल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के साथ मिलकर काम करती है। मृतकों में दो चीनी नागरिक और एक भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

पहले 18 लोगों की मौत की खबर आई लेकिन बाद में बिपाल ने पुष्टि की कि दो घायल यात्रियों की भी मौत हो गई जिससे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। हालांकि, एक व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित बच गया।

फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दक्षिण सूडान में पिछले कुछ वर्षों में कई हवाई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। साल 2018 में, जुबा से यिरोल जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 19 लोगों की मौत हुई थी। 2015 में भी, जुबा हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही एक रूसी मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दर्जनों लोगों की जान चली गई थी।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...