सुप्रीम कोर्ट के 33 में से 21 जजों ने की अपनी संपत्ति सार्वजनिक, पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम

भारतीय न्यायपालिका में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट के 33 मौजूदा जजों में से 21 जजों ने अपनी संपत्ति सार्वजनिक की है। इन 21 जजों में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना भी शामिल हैं। कोर्ट की वेबसाइट पर इन जजों की संपत्ति का विवरण अपलोड कर दिया गया है। 

शेष जजों की संपत्ति का विवरण भी जैसे ही प्राप्त होगा, वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, 1 अप्रैल 2025 को फुल कोर्ट मीटिंग में यह फैसला लिया गया था कि सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों को अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। यह निर्णय मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में लिया गया था, जिसमें सभी जजों ने सहमति जताई थी।

बयान के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के जजों को न केवल पदभार ग्रहण करते समय अपनी संपत्ति की घोषणा करनी होगी, बल्कि भविष्य में कोई भी बड़ी संपत्ति अर्जित करने पर इसकी जानकारी भी मुख्य न्यायाधीश को देना अनिवार्य होगा। अब से जजों की संपत्ति का विवरण सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाएगा।

जिन 21 जजों ने अपनी संपत्ति घोषित की है, उनमें वे तीन जज भी शामिल हैं, जो भविष्य में मुख्य न्यायाधीश बनने वाले हैं। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।-(ANI)

 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...