भारत-रूस के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 23वीं शिखर वार्ता आज

भारत-रूस रिश्तों के लिए आज शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। भारत की दो दिनों की यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर की गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई अड्डे पर आगवानी की और दोनों नेता एक ही कार में सवार हो प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। आज शुक्रवार को भारत और रूस के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 23वीं शिखर वार्ता होगी, जिसमें दोनों देशों में अहम समझौते की संभावना है।

द्विपक्षीय समझौतों के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण

रूस के साथ भारत के द्विपक्षीय समझौतों के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। सुबह 11.50 बजे हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच 23वीं शिखर वार्ता होगी जिसमें रक्षा, ऊर्जा, तकनीक, कारोबार सहित आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर अहम समझौते हो सकते हैं। शिखर वार्ता रक्षा संबंधों का मजबूती, आपसी व्यापार को बाहरी दबावों से मुक्त रखना और छोटे मॉड्यूलर संयंत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार पर केंद्रित है।  

बैठक पर पश्चिमी देशों की करीबी नजर 

बैठक पर अमेरिका, पाकिस्तान, चीन और पश्चिमी देशों की करीबी नजर होगी। भारत दौरे पर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की गर्मजोशी भरे रिश्तों की चर्चा भी इन देशों की मीडिया में है। रूस-भारत शिखर वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर रूस और यूक्रेन युद्ध में अमेरिकी मध्यस्थता से बनी परिस्थितियां भी हैं। लिहाजा, दोनों देशों के बीच आज होने वाले समझौतों पर भी दुनिया भर की निगाहें होंगी। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

58 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...