26वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता के पुरस्कार गुरुवार को दिए जाएंगे

जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए 26वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह 15 जनवरी, 2026 को दोपहर 3:00 बजे से मावलंकर सभागार, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया, रफी मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे और प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार विजेता छात्रों एवं विद्यालयों को पुरस्कार वितरित करेंगे।

संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले “पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर-II, राजस्थान (जयपुर क्षेत्र)” को संसदीय मेरिट शील्ड और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए आयोजित 26वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2024-25 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले “पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरतगढ़, श्री गंगानगर, द्वितीय, राजस्थान (जयपुर क्षेत्र)” के छात्र “युवा संसद” का पुनरावृत्ति प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगे।

संसदीय कार्य मंत्रालय पिछले 29 वर्षों से जवाहर नवोदय विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता योजना के तहत इसी श्रृंखला में 26वीं प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 के दौरान नवोदय विद्यालय समिति के भारतभर में फैले 8 क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 88 विद्यालयों के बीच आयोजित की गई थी।

युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ियों में आत्म-अनुशासन, विविध विचारों के प्रति सहिष्णुता, अपने विचारों की सही अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है। इसके अलावा यह योजना छात्रों को संसद की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं, चर्चा व बहस की तकनीकों से भी परिचित कराती है और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व के गुण तथा प्रभावी वक्तृत्व कला व कौशल विकसित करती है। 

 

RELATED ARTICLES

37 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...