भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 18 से 27 मार्च से, 45 कर्मी सैन्य अभ्यास में लेंगे भाग

भारतीय सेना की टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास “अभ्यास लमितिये-2024” में भाग लेने के लिए के लिए रविवार को सेशेल्स रवाना हुई। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 18-27 मार्च तक सेशेल्स में आयोजित किया जाएगा। यह सैन्य अभ्यास (military exercise) सहयोगात्मक साझेदारी को भी बढ़ावा देगा और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने में सहयोग करेगा।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारतीय सेना की टुकड़ी भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास लमितिये-2024″ के 10वें संस्करण में भाग लेने के लिए रविवार (17 मार्च) को सेशेल्स के लिए रवाना हुई। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 18 से 27 मार्च 2024 तक सेशेल्स में आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि क्रियोल भाषा में ‘लमितिये’ का अर्थ है ‘मित्रता’। यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है और वर्ष 2001 से इसका आयोजन सेशेल्स में किया जा रहा है। भारतीय गोरखा राइफल्स और सेशेल्स रक्षा बल (एसडीएफ) प्रत्येक से 45 कर्मी सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे।

दोनों देशों के सैन्य पक्ष आधुनिक उपकरणों और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन और पराक्रम को दर्शाते हुए, अर्ध-शहरी वातावरण में आने वाले संभावित खतरों को विफल करने के लिए पूर्ण रूप से विकसित सामरिक अभ्यासों की एक चेन को संयुक्त रूप से प्रशिक्षित, योजित और कार्यान्वित करेंगे। बता दें कि 10 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास में फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास, युद्ध चर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल होंगे। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का समापन 2 दिवासीय सत्यापन अभ्यास के साथ होगा।

यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच कौशल, अनुभव और अनुरूप अभ्यासों के आदान-प्रदान के अलावा द्विपक्षीय सैन्य संबंधों का निर्माण भी करेगा और उन्हें प्रोत्साहन देगा। वहीं दूसरी ओर यह अभ्यास सहयोगात्मक साझेदारी को भी बढ़ावा देगा और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने में सहयोग करेगा। इसके अलावा इस अभ्यास से शांति स्थापना अभियानों के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग और अंतर संचालन को बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

15 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...