सिकल सेल बीमारी का पता लगाने के लिए 5.72 करोड़ लोगों की हुई स्क्रीनिंग: स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत ने अब तक लगभग 5.72 करोड़ लोगों की जांच की है ताकि सिकल सेल बीमारी का पता लगाया जा सके। यह सब ‘भारत सिकल सेल मुक्त भविष्य अभियान’ के तहत हो रहा है। इसकी जानकारी भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को सिकल सेल दिवस के मौके पर दी। विश्व सिकल सेल दिवस हर साल 19 जून को मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों को सिकल सेल बीमारी (एससीडी) के बारे में जागरूक करना होता है।

सिकल सेल बीमारी एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है, जो सीधे हमारे खून की लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) को प्रभावित करती है। इस बीमारी में शरीर में आरबीसी की संख्या कम हो जाती है, जिससे शरीर के अंगों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। ऐसे में थकान, दर्द और कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। अगर वक्त पर इसका इलाज न हो, तो यह बीमारी खतरनाक भी बन सकती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा, ”इस विश्व सिकल सेल दिवस पर, भारत अब सिकल सेल मुक्त भविष्य की तरफ एक कदम और बढ़ गया है।”

सिकल सेल बीमारी के मामले भारत में अधिक देखने को मिलते हैं, खासकर जहां आदिवासी लोग रहते हैं, उन क्षेत्रों से इसके ज्यादा मामले सामने आते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह बीमारी सिर्फ आदिवासियों तक ही सीमित है; यह गैर-आदिवासी लोगों को भी हो सकती है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में दुनिया की सबसे बड़ी आदिवासी आबादी वास करती है। भारत की कुल आबादी का लगभग 8.6 प्रतिशत हिस्सा, यानी करीब 6.78 करोड़ लोग आदिवासी हैं। यह जानकारी 2011 की जनगणना से मिली है।

इस बीमारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जुलाई 2023 को मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन शुरू किया। इस मिशन का मकसद देश में सिकल सेल बीमारी को खत्म करना है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ”3 जून 2025 तक, कुल 5.72 करोड़ लोगों की सिकल सेल बीमारी की जांच हो चुकी है। यह जांच उनके तीन साल के लक्ष्य का 75 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा पूरा कर चुकी है।”

ध्यान देने वाली बात है कि सिर्फ एक साल में, यानी अप्रैल 2024 से अप्रैल 2025 के बीच, 2.65 करोड़ से ज्यादा लोगों की सिकल सेल बीमारी की जांच की गई है। राज्यों ने अब तक 2.50 करोड़ सिकल सेल स्टेटस कार्ड जारी किए हैं। इन कार्डों की मदद से 1.98 लाख लोगों में सिकल सेल बीमारी पाई गई है और 14 लाख लोगों में सिकल सेल की सूक्ष्म स्थिति मिली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जो भी मरीज मिले हैं, उन्हें अभी सही इलाज मिल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि सिकल सेल दिवस इस बीमारी से जूझ रहे लोगों की मुश्किलों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने एक्स पर कहा, “यह दिन लोगों को जागरूक करने, बीमारी का जल्दी पता लगाने और नई रिसर्च को बढ़ावा देने का मौका देता है। इस बीमारी से जुड़ी गलतफहमियों को खत्म करना और मरीजों को सही देखभाल देना बहुत जरूरी है।” (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

36 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...