Print

दक्षिण-पश्चिमी जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

दक्षिण-पश्चिमी जापान में 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विज्ञान एजेंसी ने आज सोमवार को बताया कि रविवार देर रात दक्षिण-पश्चिमी जापान में 6.9 तीव्रता एक शक्तिशाली भूकंप आया जिसका केंद्र मियाजाकी प्रान्त रहा। भूकंप के झटकों के बाद एजेंसी ने क्यूशू के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप और पास के कोची प्रान्त के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक सुनामी की लहरें एक मीटर तक पहुंच सकती हैं। इसलिए पहले से ही तैयारियां शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है। फिलहाल भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों के आर्क, रिंग ऑफ फायर और फॉल्ट लाइन के किनारे स्थित होने के कारण जापान अक्सर भूकंप की चपेट में रहता है। पिछली बार 2011 में जापान में भूकंप के बाद सुनामी ने कोहराम मचाया था। तब सुनामी में तोहोकू तटरेखा के साथ-साथ कई नगर पालिकाओं और कई प्रान्तों में रहने वाले समुदायों को तबाह कर दिया था। इसमें 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। -(H.S Samachar)

RELATED ARTICLES

12 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...