Print

गांदरबल आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत, आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी

जम्मू- कश्मीर के गांदरबल में हुए बड़े आंतकी हमले में एक डॉक्टर समेत सात मजदूरों की मौत हो गई है। हमले में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका स्कीम्स श्रीनगर और उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन दी रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है. जो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ही एक शाखा है।

आतंकी हमले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि हमलावरों ने रविवार रात मजदूरों के एक कैंप पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस कैंप में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगनगीर में जेड-मोड़ सुरंग के निर्माण में लगी एक कंपनी के कामगार ठहरे थे। हमले को टारगेट किलिंग बताया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डॉक्टर समेत पांच अन्य लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया। वहीं पांच घायलों को उप जिला अस्पताल और स्कीम्स श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर सुरक्षा बलों की टीम मौजूद है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

मृतकों की पहचान गुरदासपुर पंजाब निवासी गुरुमीत सिंह, बडगाम निवासी डॉ शाहनवाज, अनिल कुमार शुक्ला, फहीम नजीर, शशि अबरोल, मोहम्मद हनीफ और कलीम के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

8 mins ago | BRO (Border Roads Organisation)

पीएम मोदी आज लद्दाख को देंगे 3,350 करोड़ का विकास तोहफा, पांच बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में ल...

41 mins ago | Anita Anand

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की भारत यात्रा: रिश्ते फिर नई ऊंचाई पर, व्यापार और सुरक्षा पर फोकस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत और कनाडा के रिश्ते फिर से नई ऊंचाई छूने लगे हैं। कनाडा की विदेश म...