Print

टी20 विश्व कप सुपर-8 में 8 टीमें तय, 21 फरवरी से शुरू होंगे सुपर-8 के मुकाबले

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने सुपर 8 में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 से बाहर होना चौंकाने वाला है। वहीं पिछली बार सेमीफाइनल खेलने वाली अफगानिस्तान भी सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी है। आईसीसी ने सुपर-8 का शेड्यूल जारी कर दिया है।

सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज हैं। ग्रुप 2 में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हैं।

सुपर-8 के मुकाबलों पर नजर:

21 फरवरी: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।

22 फरवरी: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 3 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। दूसरा मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

23 फरवरी: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा।

24 फरवरी: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से होगा।

25 फरवरी: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबों में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे से मैच होगा।

26 फरवरी: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से भारत और जिम्बाब्वे के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।

27 फरवरी: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मैच होगा।

28 फरवरी: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा।

1 मार्च: पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में शाम 3 बजे से और दूसरा मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच इडेन गार्डन, कोलकाता में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।

(इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

16 hours ago | Bihar Flood 16.85 Lakh People Affected

बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

बिहार में विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के ...

18 hours ago | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...