रूस के कामचटका तट पर आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। रूस की स्टेट जियोफिजिकल सर्वे ने इसकी जानकारी दी है।

भूकंप शाम 6:58 बजे आया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूस एकेडमी ऑफ साइंसेज के जियोफिजिकल सर्वे की कामचटका शाखा ने बताया कि भूकंप का केंद्र क्षेत्रीय राजधानी पेत्रोपावलोवस्क-कामचत्स्की से लगभग 149 किलोमीटर दूर था। यह भूकंप शाम 6:58 बजे आया और इसकी गहराई 39 किलोमीटर थी।

किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं

प्रारंभिक रिपोर्टों में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने टेलीग्राम पर पोस्ट कर बताया कि प्रायद्वीप के पूर्वी तट के लिए सुनामी चेतावनी जारी कर दी गई है और स्थानीय निवासियों को सूचित किया जा रहा है।

सभी सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है

उन्होंने कहा कि सभी सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भूकंप के तुरंत बाद अधिकारियों ने सामाजिक सुविधाओं और आवासीय भवनों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। 

तटीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 1.5 मीटर तक ऊंची लहरें आ सकती हैं

एक अपडेटेड पोस्ट में सोलोदोव ने कहा कि हाइड्रोमेट्रोलॉजिकल अधिकारियों के अनुमान के अनुसार, तटीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 1.5 मीटर तक ऊंची लहरें आ सकती हैं, जबकि घनी आबादी वाले पेत्रोपावलोवस्क क्षेत्र में लहरों की ऊंचाई 0.1 मीटर से कम रहने का अनुमान है।

भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक किए गए दर्ज 

स्थानीय जियोफिजिकल सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक दर्ज किए गए, जिनमें से कम से कम 10 झटकों की तीव्रता 5 या उससे अधिक थी।दूरस्थ कामचटका क्षेत्र पिछले दो महीनों में कई शक्तिशाली भूकंप का शिकार हो चुका है, जिनमें 8.8 तीव्रता का एक भूकंप और 7.4 तीव्रता के दो भूकंप शामिल हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Anak Krakatau Volcano Eruption

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

इंडोनेशिया में जकार्ता के पास स्थित सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार तड़के...

6 hours ago | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...

8 hours ago | IIT Madras Javier Bettel Visit

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश और विदेश व्याप...