डॉक्टरों की सुरक्षा पर केंद्र सरकार की उच्च स्तरीय बैठक आज, विभिन्न उपायों पर होगी चर्चा

डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर गृह सचिव और स्वास्थ्य सचिव की सह-अध्यक्षता में आज बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में खासतौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी शामिल होंगे। बैठक में चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा के संबंध में अल्पकालिक उपायों पर चर्चा की जाएगी। 

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स की हुई बैठक

वहीं इससे पहले कल मंगलवार को डॉक्टरों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स (एनटीएफ) की पहली बैठक हुई। 

देशभर में व्यक्तियों और विभिन्न हितधारकों से मांगे सुझाव

बताना चाहेंगे इस सिलसिले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में व्यक्तियों और विभिन्न हितधारकों से सुझाव मांगने के लिए अपनी वेबसाइट पर ”एनटीएफ के लिए सुझाव” शीर्षक के अंतर्गत एक राष्ट्रीय पोर्टल बनाया है। 

राष्ट्रीय पोर्टल पर सुझाव मिलने शुरू

राष्ट्रीय पोर्टल पर सुझाव मिलने भी शुरू हो गए हैं। प्राप्त सुझावों को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय कार्यबल के सदस्यों के विचार विमर्श के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही एनटीएफ के सदस्यों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव विभिन्न प्रमुख हितधारकों के साथ इस पर व्यापक परामर्श भी करेंगे। 

RELATED ARTICLES

15 mins ago | Bratislava

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया में गुमनाम सैनिकों की समाधि पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में गुमनाम शहीद सै...

1 hour ago | Artificial Intelligence Collaboration

मोदी-फित्सो वार्ता में मजबूत हुए भारत-स्लोवाकिया संबंध, व्यापक साझेदारी पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाक गणराज्य की यात्रा के दौरान ब्रातिस्लावा महल में स्लोवाक...