राष्ट्रीय गणित दिवस 2025: भारतीय महागणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर देशभर में मनाया जा रहा गणित उत्सव

भारत में हर वर्ष 22 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के इरोड में हुआ था। गणित के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान को सम्मान देने और युवाओं में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने वर्ष 2012 में इस दिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में घोषित किया।

गणित की दुनिया को नई दिशा देने वाले महागणितज्ञ रामानुजन को किया जा रहा याद

श्रीनिवास रामानुजन को संख्या सिद्धांत, अनंत श्रेणियां, सतत भिन्न, और गणितीय विश्लेषण में उनके मौलिक कार्यों के लिए जाना जाता है। बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के उन्होंने ऐसे-ऐसे गणितीय सूत्र और सिद्धांत दिए, जिन्हें आज भी विश्व भर के गणितज्ञ सराहते हैं। उनके कई सिद्धांत आधुनिक गणित, कंप्यूटर विज्ञान और भौतिकी में भी उपयोगी सिद्ध हुए हैं।

देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आयोजन

राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में गणित से जुड़े सेमिनार, क्विज़, कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को गणित के महत्व से अवगत कराना और यह संदेश देना है कि गणित केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि जीवन और विज्ञान का आधार है। राष्ट्रीय गणित दिवस हमें रामानुजन की प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

6 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

38 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...