भारत की फिनटेक लीडरशिप में शुरू हुआ एक नया अध्याय, मलेशिया में भी किया जा सकेगा जल्द यूपीआई का इस्तेमाल

मलेशिया की यात्रा करने वाले भारतीय बहुत जल्द अब पेमेंट के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का इस्तेमाल कर पाएंगे। ‘रेजरपे’ की ओर से गुरुवार को यह घोषणा भारत के डिजिटल पेमेंट इनोवेशन को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप के रूप में की गई।

रेजरपे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इनोवेशन की कोई सीमा नहीं होती। भारत की फिनटेक लीडरशिप में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।”

मलेशियाई सब्सिडियरी कर्लेक और एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड के बीच हुई साझेदारी

कंपनी द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रेजरपे की मलेशियाई सब्सिडियरी कर्लेक और एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड के बीच एक साझेदारी हुई है। इस एग्रीमेंट को 7 से 9 अक्टूबर तक चले ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के दौरान फाइनल किया गया, जो कि यूपीआई को देश की सीमाओं के बाहर भी स्वीकार करने को लेकर एक मील का पत्थर है।

इस कदम के साथ मलेशिया की यात्रा करने वाले लाखों भारतीयों के लिए उनके यूपीआई ऐप का इस्तेमाल कर लोकल बिजनेसेस को इंस्टेंट और फास्ट पेमेंट करना आसान हो जाएगा। उन्हें इंटरनेशनल कार्ड या करेंसी एक्सचेंज से जुड़ी परेशानियां नहीं आएंगी।

बीते वर्ष 2024 में 10 लाख से अधिक भारतीय मलेशिया की यात्रा पर गए

आंकड़े बताते हैं कि बीते वर्ष 2024 में 10 लाख से अधिक भारतीय मलेशिया की यात्रा पर गए, जहां विजिटर्स ने 110 बिलियन से अधिक राशि खर्च की। यह इससे पिछले वर्ष की तुलना में 71.7 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि थी।

यात्रियों की बढ़ती संख्या देखते हुए विजिटर्स के लिए किफायती पेमेंट सॉल्यूशन

दोनों देशों के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विजिटर्स के लिए एक आसान, कैशलेस और किफायती पेमेंट सॉल्यूशन की जरूरत समझी जा रही थी, जिसे देखते हुए इस कदम को उठाया गया।

मलेशिया में यूपीआई के इस्तेमाल से ट्रांजैक्शन आसान और सहज हो जाएगा

मलेशिया में यूपीआई के इस्तेमाल से ट्रांजैक्शन आसान और सहज हो जाएगा। साथ ही, इससे फॉरेन एक्सचेंज की लागत में कमी आएगी। इससे मलेशिया की यात्रा करने वाले भारतीयों के साथ-साथ लोकल मर्चेंट्स को भी उनकी बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मलेशियाई बिजनेस को डिजिटल इकोनॉमी में ढलने में मदद मिलेगी

रेजरपे कर्लेक के सीईओ केविन ली ने कहा कि मलेशिया में यूपीआई की शुरुआत से यात्रियों के लिए उनकी खरीदारी के लिए खर्च करना आसान हो जाएगा साथ ही, मलेशियाई बिजनेस को डिजिटल इकोनॉमी में ढलने में मदद मिलेगी।

इस डेवलपमेंट पर रेजरपे के मैनेजिंग डायरेक्टर और को-फाउंडर शशांक कुमार ने कहा, “यूपीआई ने भारत में पेमेंट करने का तरीका पूरी तरह से बदल दिया है, यह दिखाता है कि जब इनोवेशन और इनक्लूजन बड़े पैमाने पर एक साथ आते हैं तो क्या कुछ संभव हो सकता है।” (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

10/09/26 | 11:02 pm | Aga Khan Development Network

राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर...

10/09/26 | 10:28 pm | Bharat Mandapam

BRICS 2026 के लिए तैयार भारत, पीएम मोदी ने साझा किया तैयारियों का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें ...

10/09/26 | 10:12 pm | Anton Alikhanov

इन्नोप्रोम इंडिया 2026: पीयूष गोयल और एंटोन अलीखानोव ने एनआईसीडीसी पैवेलियन का दौरा किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रूसी संघ के उद्योग एवं व्यापार मंत्री एंटोन अ...