Print

आधार ऑथेंटिकेशन लेनदेन नवंबर में 231 करोड़, सालाना आधार पर 8.47% की वृद्धि

आधार ऑथेंटिकेशन लेनदेन की संख्या नवंबर में सालाना आधार पर 8.47 प्रतिशत बढ़कर 231 करोड़ हो गई है। यह आधार के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ देश में डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास को भी दिखाता है। यह जानकारी सरकार की ओर से मंगलवार को दी गई। 

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने बताया कि बीते महीने आधार ऑथेंटिकेशन लेनदेन इस वित्त वर्ष के किसी अन्य महीने की तुलना में सबसे अधिक रहा है। अक्टूबर में यह संख्या 219.51 करोड़ थी।

मंत्रालय ने बयान में कहा,”बढ़ते उपयोग से पता चलता है कि किस प्रकार आधार प्रभावी कल्याणकारी योजनाओं के वितरण में सूत्रधार की भूमिका निभा रहा है और सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का स्वेच्छा से लाभ उठा रहा है।”

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय के मुताबिक, आधार फेस ऑथेंटिकेशन सॉल्यूशंस में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। नवंबर के दौरान पेंशनभोगियों द्वारा जारी किए गए लगभग 60 प्रतिशत डिजिटल जीवन प्रमाणपत्रों में आधार फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग किया गया है।

यूआईडीएआई का यह एआई आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का तरीका एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करता है। यह यूजर्स को केवल एक फेस स्कैन से अपनी पहचान सत्यापित करने में सक्षम बनाता है, जिससे सुविधा सुनिश्चित होती है और साथ ही कड़े सुरक्षा मानकों का पालन भी होता है।

मंत्रालय ने बताया कि नवंबर 2025 में 28.29 करोड़ फेस ऑथेंटिकेशन लेनदेन किए गए, जबकि 2024 में इसी अवधि के दौरान ऐसे लेनदेन की संख्या 12.04 करोड़ थी।

नवंबर के दौरान ई-केवाईसी लेनदेन में भी वृद्धि दर्ज की गई है। महीने के दौरान 47.19 करोड़ ऐसे लेनदेन दर्ज किए गए, जो नवंबर 2024 की तुलना में 24 प्रतिशत से अधिक हैं। आधार ई-केवाईसी सेवा ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने और बैंकिंग एवंगैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं सहित क्षेत्रों में व्यापार में सुगमता बढ़ाने में उत्प्रेरक बनी हुई है।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

8 mins ago | BRO (Border Roads Organisation)

पीएम मोदी आज लद्दाख को देंगे 3,350 करोड़ का विकास तोहफा, पांच बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में ल...

42 mins ago | Anita Anand

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की भारत यात्रा: रिश्ते फिर नई ऊंचाई पर, व्यापार और सुरक्षा पर फोकस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत और कनाडा के रिश्ते फिर से नई ऊंचाई छूने लगे हैं। कनाडा की विदेश म...