एब्डॉमिनल फैट से बढ़ता है डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत में पेट के आसपास जमा चर्बी (एब्डॉमिनल फैट) सामान्य मोटापे से ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने बताया कि कई बार व्यक्ति देखने में पतला लगता है, लेकिन उसके शरीर में अंदरूनी चर्बी (विसरल फैट) अधिक होती है, जो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

उन्होंने एक कार्डियोलॉजी किताब के लॉन्च के दौरान कहा कि पेट के आसपास जमा फैट अपने आप में एक बड़ा जोखिम है। इससे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, फैटी लिवर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीयों के शरीर की बनावट ऐसी होती है, जिसमें फैट ज्यादा पेट के आसपास जमा होता है, इसलिए यह समस्या भारत में ज्यादा गंभीर है।

उन्होंने बताया कि पुरुषों और महिलाओं दोनों में मोटापा बढ़ रहा है, लेकिन पेट की चर्बी सबसे ज्यादा खतरनाक है और दिल से जुड़ी बीमारियों का बड़ा कारण बन रही है।

बदलती जीवनशैली को इसका मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि गलत खान-पान, कम शारीरिक गतिविधि और असंतुलित दिनचर्या से कम उम्र में ही डायबिटीज और दिल की बीमारियां बढ़ रही हैं।

उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि बिना सही जानकारी के ज्यादा एक्सरसाइज करना भी नुकसानदायक हो सकता है। इसके बजाय संतुलित जीवनशैली, पर्याप्त नींद और सही तरीके से स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी है।

इस मौके पर जारी किताब में मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियों के इलाज के नए तरीके, डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर भी चर्चा की गई है।

-(इनपुटःएजेंसी)

RELATED ARTICLES

28 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...