अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं। यह क्राउन प्रिंस के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा है।

भारत यात्रा पर हैं अबू धाबी के क्राउन प्रिंस

वह कल नई दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनकी अगवानी की। वहीं क्राउन प्रिंस आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर करेंगे चर्चा

क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान वो द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी करेंगे मुलाकात

इसके अलावा उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलने का कार्यक्रम है। वो मंगलवार को एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेने मुंबई जाएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और यूएई के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। 

भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी और मजबूती

हाल के वर्षों में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी।

उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई का दौरा किया था। उन्होंने भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों पर यूएई के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ चर्चा की और आठ समझौतों के आदान-प्रदान के साक्षी बने थे। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

14 mins ago | Brazil

20 साल बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया शक्ति केंद्र बन रहा BRICS 

गोल्डमैन सैक्स द्वारा दिए गए एक संक्षिप्त नाम से शुरू हुआ BRICS अब दो दशक बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था...

28 mins ago | Heathrow Airport Disruption

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम ठप, एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेवाओं में आई तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में एक हजार से अधिक ...