एसएंडपी ग्लोबल की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत घरेलू मांग, गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) और इनकम टैक्स सुधारों के दम पर वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रहने की उम्मीद है। 

मानसून, टैक्स कटौती और सरकारी निवेश से घरेलू मांग को मिलेगा बल 

एसएंडपी ग्लोबल की ‘क्यू4 एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक आउटलुक’ रिपोर्ट के मुताबिक, अनुकूल मानसून, टैक्स कटौती और सरकारी निवेश से घरेलू मांग को बल मिलेगा।

इस वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान 3.2 प्रतिशत 

रिपोर्ट में बताया गया कि जून तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही, जो अनुमान से बेहतर थी। खाद्य मुद्रास्फीति में अप्रत्याशित कमी के बाद, इस वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान 3.2 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को मौद्रिक नीति में ढील देने की गुंजाइश मिली है, और 25 बेसिस पॉइंट की दर कटौती की उम्मीद है।

एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में भारत का प्रदर्शन रहा उल्लेखनीय 

एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में भारत का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है, खासकर सरकारी निवेश के दम पर। चीन की बात करें तो, अगस्त में अमेरिका को शिपमेंट में गिरावट के बावजूद कुल निर्यात में बढ़ोतरी हुई। अगस्त में, यह अमेरिकी डॉलर के हिसाब से पिछले साल की तुलना में 33 प्रतिशत कम था। अन्य देशों को निर्यात में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है, खासकर आसियान देशों को।

रिपोर्ट में कहा गया है, “हमें उम्मीद है कि अमेरिकी टैरिफ में बढ़ोतरी और वैश्विक ग्रोथ में गिरावट के कारण आने वाले महीनों में निर्यात में काफी कमी आएगी। जबकि अन्य अर्थव्यवस्थाओं पर अमेरिका के उम्मीद से अधिक टैरिफ से चीन की अमेरिका में स्थिति मजबूत होती है, ट्रम्प प्रशासन के तहत चीनी निर्यातकों को अमेरिका से बहुत अधिक टैरिफ का सामना करना पड़ता है।”

चीन की अर्थव्यवस्था 4 प्रतिशत की धीमी रफ्तार से बढ़ेगी

चीन में घरेलू मांग और निवेश में कमी, विशेष रूप से हाउसिंग सेक्टर में गिरावट, ने उपभोक्ता विश्वास को प्रभावित किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 और 2026 की दूसरी छमाही में चीन की अर्थव्यवस्था 4 प्रतिशत की धीमी रफ्तार से बढ़ेगी। कीमतों पर दबाव बना रहेगा। एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में, अपेक्षाकृत मजबूत घरेलू मांग से यूएस आयात टैरिफ में बढ़ोतरी और वैश्विक आर्थिक वृद्धि में गिरावट जैसी बाहरी चुनौतियों का असर कम हो सकता है। एसएंडपी ग्लोबल का अनुमान है कि भारत की मजबूत घरेलू मांग वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, जैसे अमेरिकी आयात टैरिफ और वैश्विक मंदी, के प्रभाव को कम करने में मदद करेगी। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

48 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...