अचानक सामूहिक अवकाश पर गए एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों पर कार्रवाई, करीब 30 सीनियर क्रू-मेंबर्स बर्खास्त

 

एक दिन पहले ही एयर इंडिया के बड़ी संख्या में कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए। इसकी वजह से कई फ्लाइट को रद्द करना पड़ना। वहीं अब टाटा समूह की एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने 30 वरिष्ठ केबिन क्रू- मेंबर्स (कर्मचारियों) को काम पर न आने के कारण नौकरी से बर्खास्त कर दिया। निकाले गए यह कर्मचारी सात मई की रात अचानक सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। इसकी वजह से फ्लाइट को 90 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।

कर्मचारी सेवा नियमों का किया उल्लंघन
इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आलोक सिंह ने कहा है कि आज और आने वाले दिनों में भी कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ सकती हैं। कंपनी उड़ानों में भी कटौती करेगी। कंपनी ने बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को भेजे गए सेवा समाप्ति पत्र में कहा है कि आपका कार्य, उड़ान का संचालन न करना और कंपनी की सेवाओं को बाधित करना कानूनों का उल्लंघन है। यह एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड कर्मचारी सेवा नियमों का भी उल्लंघन है।

कंपनी ने मांगी माफी
कंपनी ने बयान में कहा है कि हम अभूतपूर्व उड़ान देरी और रद्दीकरण के कारण हुई असुविधा के लिए ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं। हम व्यवधानों को कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कृपया हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें। यदि आपकी उड़ान प्रभावित होती है, तो कृपया रिफंड और पुनर्निर्धारण सहायता के लिए व्हाट्स ऐप या http://airindiaexpress.com/support पर संपर्क करें।

बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्यों के बड़े पैमाने पर बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर चले जाने से फ्लाइट की करीब 90 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द की गई हैं। दरअसल टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस, एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) का खुद में विलय करने की प्रक्रिया में है। इसको लेकर पिछले कुछ समय से इस फ्लाइट के चालक दल के सदस्य नाराज चल रह रहे हैं।

RELATED ARTICLES

6 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

38 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...