मीडिया-मनोरंजन को बढ़ावा के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में पीएम के विजन को बेहतरीन बताया। अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट को री-पोस्ट कर लिखा, “यह मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नजरिया है। यह एक बेहतरीन विचार है। उम्मीद है कि वेव्स (डब्ल्यूएवीईएस) 2025 शिखर सम्मेलन एक शानदार ग्लोबल मंच होगा, जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक साथ आएगी और आगे बढ़ेगी।”

रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने चर्चा करते हुए बताया था कि भारत अगले साल फरवरी में वेव्स 2025 का आयोजन करेगा। दिल्ली में 5 से 9 फरवरी तक दुनियाभर के कलाकार जुटेंगे। वेव्स में देश के साथ ही दुनिया के तमाम कलाकारों को वैश्विक मंच उपलब्ध मिलेगा।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वेव्ज शिखर सम्मेलन की तुलना दावोस जैसे वैश्विक आयोजनों से की, जहां दुनिया की आर्थिक दिग्गज कंपनियां एकत्रित होती हैं। पीएम मोदी ने कहा, “भारत की रचनात्मक प्रतिभा को विश्व के सामने प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर आने वाला है। मीडिया और मनोरंजन उद्योग की दिग्गज कंपनियां, साथ ही दुनिया भर की रचनात्मक हस्तियां भारत में एकत्रित होंगी। यह सम्मेलन भारत को वैश्विक सामग्री निर्माण का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

प्रधानमंत्री ने मनोरंजन और रचनात्मक उद्योगों के सभी हितधारकों से वेव्ज में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि चाहे आप युवा रचनाकार हों या स्थापित कलाकार, बॉलीवुड या क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हों, टीवी उद्योग के पेशेवर हों, एनीमेशन, गेमिंग के विशेषज्ञ हों या मनोरंजन प्रौद्योगिकी के प्रर्वतक हों, मैं आपको वेव्ज सम्मेलन का हिस्सा बनने का आह्वान करता हूं।

दरअसल सफल फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया को भी ‘खिलाड़ी’ अभिनेता ने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने का माध्यम बनाया है। वह अक्सर लेटेस्ट पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें अभिनेत्री धूप में बैठे कॉफी का लुत्फ उठाती नजर आई थीं।

अभिनेता ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो टीना। तुम सिर्फ एक स्पोर्ट्स नहीं हो; तुम पूरा गेम हो। मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है, कैसे हंसना है जब तक मेरा पेट दर्द न करने लगे (और तुम लगभग हमेशा इसका कारण होती हो), कैसे अपना पसंदीदा गाना रेडियो पर बजने पर दिल खोलकर गाना है और कैसे सिर्फ इसलिए नाचना है क्योंकि मेरा मन करता है। तेरे वरगा सच में होर कोई ना।” इससे पहले अक्षय ने अपने बेटे आरव को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए इंस्टाग्राम पर सफारी आउटिंग की एक तस्वीर साझा की थी।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...