अर्जेंटीना की सफल यात्रा के बाद ब्राजील रवाना हुए पीएम मोदी, BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना की दो दिवसीय यात्रा समाप्त कर शनिवार रात (स्थानीय समयानुसार) ब्राजील के लिए रवाना हो गए। पीएम अब रियो डी जनेरियो में होने वाले 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इससे पहले उन्होंने अपनी अर्जेंटीना यात्रा को “उपजाऊ और उपयोगी” बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मेरी अर्जेंटीना यात्रा काफी फलदायी रही। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चाएं द्विपक्षीय मित्रता को नई गति देंगी और मौजूद भारी संभावनाओं को पूरा करेंगी। मैं राष्ट्रपति माइली, अर्जेंटीना सरकार और वहां की जनता का हार्दिक धन्यवाद करता हूं।”

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी ‘एक्स’ पर जानकारी दी, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना की सफल यात्रा के बाद रियो डी जनेरियो, ब्राजील के लिए रवाना हो गए हैं।” इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ विस्तृत वार्ता की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार में विविधता लाने और रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, फार्मास्युटिकल और खनन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-अर्जेंटीना संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही। अब उनकी अगली प्रमुख कूटनीतिक भागीदारी ब्राजील में BRICS नेताओं के साथ होगी, जहां वे विकासशील देशों के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे-(ANI)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...