आंध्र प्रदेश के बाद शुक्रवार को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे शिवराज सिंह चौहान, खम्मम गांव का करेंगे दौरा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, दो दिवसीय आंध्र प्रदेश तेलंगाना के दौरे पर हैं। गुरूवार को केंद्रीय मंत्री चौहान ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बुडामेरू, कैचमेंट और शहर में जलमग्न क्षेत्र, जक्कमपुडी मिल्क फैक्ट्री, कंद्रिका, अजीत सिंह नगर और अंबापुरम का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित क्षत्रों का दौरा कर जनता और किसानों से भेंट की। शिवराज सिंह चौहान आंध्र प्रदेश के बाद आज (शुक्रवार) को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। वह तेलंगाना के खम्मम गांव का दौरा करेंगे। दरअसल खम्मम गांव का क्षेत्र भारी वर्षा के कारण पूरी तरह जलमग्न हो गया है।

किसान भाई-बहनों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की

गुरूवार को शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बुडामेरू, कैचमेंट और शहर में जलमग्न क्षेत्र, जक्कमपुडी मिल्क फैक्ट्री, कंद्रिका, अजीत सिंह नगर और अंबापुरम का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए कृष्णा रिवर पर बने प्रकाशम बैराज डैम और खेतों का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा उहोंने यहां बाढ़ से प्रभावित आमजन और किसान भाई-बहनों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की।

बोट छोड़कर पानी में उतर गए और स्थानीय लोगों से की बात

बता दें केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल विजयवाड़ा के जक्कमपुडी पहुंचें और पानी में उतरकर स्थानीय लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहले लाइफ बोट पर सवार होकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और इस दौरान एनडीआरएफ की टीम और अधिकारियों से चर्चा करते हुए जलमग्न इलाकों की जानकारी ली। उसके बाद शिवराज सिंह चौहान, बोट छोड़कर पानी में उतर गए और स्थानीय लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जनता के साथ पूरी तरह खड़ी है और संकट से बाहर निकालने में उनकी हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राज्य और केन्द्र सरकार की टीमें लगातार दौरा कर जायजा ले रही हैं। प्रभावित लोगों को शीघ्र से शीघ्र राहत मिले इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।

पिछले 50 सालों में कभी ऐसी वर्षा नहीं हुई

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, यहां पिछले 50 सालों में कभी ऐसी वर्षा नहीं हुई है, लेकिन मैं राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जी और सरकार की पूरी टीम को बधाई दूंगा कि, इतनी कठिन परिस्थितियों में अधिकारी-कर्मचारी और हमारे पॉलिटिकल लीडर्स दिन-रात जुटे हुए हैं। इतने पानी में भी, जहां कई बार जाना भी मुश्किल हो जाता है, वहां लोगों तक राशन, भोजन, पीने का पानी और दूध जैसी चीजें पहुंचा रहे हैं। केंद्र सरकार, राज्य सरकार को पूरी मदद करेगी और केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर जनता को इस संकट से बाहर निकालेंगे।

नुकसान का आकलन प्रारंभ कर दिया गया

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है, यहां फूलों की खेती होती है, हल्दी की खेती होती है, सभी फसलों को नुकसान हुआ है। फसलों का जो प्रारंभिक अनुमान है वो 1.8 लाख हेक्टेयर में है। भारी वर्षा की वजह से लगभग 2 लाख किसान प्रभावित हुए हैं, लेकिन क्षति के आकलन के लिए गृहमंत्री अमित शाह जी ने एनडीआरएफ की टीम भेजी है। नुकसान का आकलन प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के भी अधिकारी मेरे साथ आए हैं। घरेलू सामान का भी नुकसान हुआ है, दुकानदारों को भी व्यापक नुकसान हुआ है। क्षति के आकलन का काम पूरा करने के बाद केन्द्र सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

आज तेलंगाना के खम्मम गांव का दौरा करेंगे

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आंध्र प्रदेश के बाद शुक्रवार को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। वह तेलंगाना के खम्मम गांव का दौरा करेंगे। खम्मम गांव का क्षेत्र भारी वर्षा के कारण पूरी तरह जलमग्न हो गया है। बाढ़ की वजह से यहां आमजन का जीवन तो अस्त-व्यस्त हुआ ही है साथ ही फसलें खराब होने के कारण किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। केंद्रीय मंत्री आज यहां आम जनता और किसानों से मुलाकत कर उनसे चर्चा करेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ नुकसान के आकलन के संबंध में बैठक करेंगे।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...