पीएम मोदी से मिलने के बाद जिनपिंग ने कहा, ‘ड्रैगन और हाथी अब आ जाएं साथ’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज तियानजिन में 7 साल बाद एक मंच पर मिले। इस दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक द्विपक्षीय वार्ता हुई। बातचीत में कैलाश मानसरोवर यात्रा, सीमा समझौते, व्यापारिक संबंधों और दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उन्हें खुशी हुई और यह समय है जब “ड्रैगन और हाथी एक साथ आएं।” उन्होंने कहा कि भारत और चीन दुनिया की दो सबसे पुरानी सभ्यताएं और सबसे ज्यादा आबादी वाले देश हैं। दोनों देश ग्लोबल साउथ के अहम सदस्य हैं और अपने लोगों की भलाई व मानव समाज की प्रगति के लिए ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभाते हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए चीन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले साल कजान में हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों के रिश्तों को सकारात्मक दिशा मिली है। सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है। सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों के बीच समझौता हुआ है। इसके अलावा कैलाश मानसरोवर यात्रा दोबारा शुरू हो चुकी है और भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट भी फिर से शुरू की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत और चीन का सहयोग 2.8 अरब (2.8 बिलियन) लोगों के हित से जुड़ा हुआ है। यह सहयोग पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देश परस्पर विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

15 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...