भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद पाकिस्तान ने 7 मई की रात को कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज शामिल हैं।

एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान का हमला किया नाकाम

हालांकि भारत ने इन हमलों को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा नाकाम कर दिया गया। इन हमलों के मलबे को अब कई स्थानों से बरामद किया जा रहा है, जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं।

एस-400 सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान की मिसाइलों को मार गिराया

भारतीय वायुसेना के एस-400 सुदर्शन चक्र वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम को कल रात भारत की ओर बढ़ रहे लक्ष्यों पर दागा गया। कई डोमेन विशेषज्ञों ने एएनआई को बताया कि ऑपरेशन में लक्ष्यों को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया गया। आधिकारिक सरकारी पुष्टि का इंतजार है।

जवाबी कार्रवाई में भारतीय सशस्त्र बलों ने लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को किया निष्प्रभावी
 
वहीं आज गुरुवार सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। भारतीय जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान की ही तरह उसी तीव्रता से की गई है। विश्वसनीय रूप से पता चला है कि लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्प्रभावी कर दिया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि भारत की ओर से बुधवार की सुबह शुरू किए गए कई सटीक हमलों में 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी है, जिससे इस समय हताहत हुए आतंकवादियों की सटीक संख्या बताना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

नौ प्रमुख आतंकी शिविरों को बनाया गया निशाना 

बताना चाहेंगे, भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पाकिस्तान के नौ प्रमुख आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया। चार लक्ष्य पाकिस्तान के अंदर स्थित थे और शेष पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओजेके) में स्थित थे। सुरक्षा बलों ने बहावलपुर, मुरीदके, सरजाल और महमूना जोया में चार आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया। 

भारत के निशाने पर पीओके के पांच अन्य स्थान भीमबर में मरकज अहले हदीस बरनाला, कोटली में मरकज अब्बास और मस्कर राहील शाहिद, शवाई नाला कैंप और मुजफ्फराबाद में मरकज सैयदना बिलाल थे। इस बीच, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा के पार अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। भारत ने पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की। (इनपुट-एएनआई)

RELATED ARTICLES

54 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...