एसएंडपी के बाद अब एडीबी ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 7 फीसदी पर रखा बरकरार

एसएंडपी के बाद अब एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को सात फीसदी पर बरकरार रखा है। एजेंसी ने कहा कि भारत की वृद्धि संभावनाएं मजबूत बनी हुई है।इससे पहले रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.8 फीसदी पर बरकरार रखा है। 

2024-25 में जीडीपी वृद्धि 7 फीसदी

वहीं एडीबी ने बुधवार को जारी अपने सितंबर एशियाई डेवलपमेंट आउटलुक (एडीओ) में कहा कि 31 मार्च 2025 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी वृद्धि 7 फीसदी और अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। एडीबी के दोनों ही एडीओ अप्रैल 2024 के पूर्वानुमान के बराबर है।

भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद 

एडीबी के मुताबिक बेहतर कृषि उत्पादन तथा उच्च सरकारी व्यय से आने वाली तिमाहियों में भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद है। एजेंसी ने कहा कि निर्यात पहले के अनुमान से अधिक रहेगा, जिसका श्रेय सेवाओं के निर्यात में वृद्धि को जाता है। हालांकि, एडीबी ने कहा कि अगले वित्त वर्ष 2025-26 में वस्तु निर्यात वृद्धि अपेक्षाकृत धीमी रहेगी।

विकास दर के सकारात्मक संकेत

गौरतलब हो कि भारतीय अर्थव्यवस्था बीते वित्त वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है। एक दिन पहले एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की विकास दर अनुमान को 6.8 फीसदी पर रखा बरकरार है, जबकि मूडीज रेटिंग्स ने पिछले महीने कैलेंडर वर्ष 2024 में 7.2 फीसदी और कैलेंडर वर्ष 2025 में 6.6 फीसदी की दर से जीडीपी बढ़ने का अनुमान जताया था।

RELATED ARTICLES

56 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...