दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में चौतरफा खरीदारी, हरे निशान पर हुआ बंद हुआ बाजार

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 575.45 अंक या 0.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ 82,605.43 और निफ्टी 178.05 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,323.55 पर बंद हुआ।

बाजार में तेजी का नेतृत्व रियल्टी शेयरों ने किया। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी पीएसयू बैंक 1.67 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.53 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.91 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.00 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी 0.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल (जोमैटो), अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, बीईएल, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक गेनर्स थे। टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी लूजर्स थे।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप ने मजबूत प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 645.60 अंक या 1.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,970 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 147.90 अंक या 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,088.05 पर था।

बाजार के जानकारों ने कहा कि दो दिनों की बिकवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार में थोड़ी तेजी आई। इसकी वजह फेड चेयरमैन द्वारा ब्याज दरों पर नरम रुख अपनाना और मात्रात्मक सख्ती समाप्त करने पर विचार करने का जिक्र करना था। अमेरिका में 10 वर्षीय बॉन्ड की यील्ड में गिरावट आई, जबकि रुपए में वृद्धि हुई, जो एफआईआई के भारत जैसे उभरते बाजारों की ओर रुझान को दर्शाता है, जो छोटे अवधि से लेकर मध्यम अवधि में घरेलू बाजार की दिशा तय कर सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि ब्याज दरों में गिरावट और आकर्षक मूल्यांकन के कारण रियल्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि सकारात्मक वैश्विक संकेतों ने आईटी और मेटल सूचकांकों को सपोर्ट किया।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। सुबह करीब 9.27 बजे, सेंसेक्स 324.34 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,354.32 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 103.30 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,248.80 पर कारोबार कर रहा था।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

33 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...