06/03/25 | 3:12 pm

Print

Agniveer: पांचवें बैच की पासिंग आउट परेड, आईएनएस चिल्का से लगभग 2972 अग्निवीरों ने लिया प्रशिक्षण

अग्निवीर योजना के तहत देश की रक्षा के लिए हर साल तीनों सेना में युवा तैयार हो रहे हैं। इसी क्रम में अग्निवीरों के पांचवे बैच की पासिंग आउट परेड(पीओपी) 7 मार्च 2025 को आईएनएस चिल्का में आयोजित होगी। पीओपी में लगभग 2972 ​​अग्निवीरों के प्रशिक्षण का सफल समापन होगा, जिसमें महिला अग्निवीर भी शामिल हैं, जिन्होंने आईएनएस चिल्का में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। 

दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे और सूर्यास्त के बाद पीओपी का निरीक्षण करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अग्निवीरों के गौरवान्वित परिवार भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, उच्च उपलब्धि वाले दिग्गज और प्रतिष्ठित खेल हस्तियां भी मौजूद रहेंगी, जो अग्निवीरों को उनकी उल्लेखनीय यात्रा से प्रेरणा देंगी।

एफओवी-इन-सी,एसएनसी भी समापन समारोह में शामिल होंगे और विभिन्न प्रशिक्षुओं/डिवीजनों को पुरस्कार/ट्रॉफियां से सम्मानित करेंगे तथा प्रशिक्षुओं की द्विभाषी पत्रिका ‘ अंकुर’ का विमोचन करेंगे। 

गौरतलब हो कि पासिंग आउट परेड न केवल 16 सप्ताह के प्रारंभिक नौसेना प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक है, बल्कि युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार भारतीय नौसेना में उनकी यात्रा का भी प्रतीक है। भारतीय नौसेना के यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज और क्षेत्रीय दूरदर्शन नेटवर्क पर 07 मार्च को 5:30 बजे से पासिंग आउट परेड का सीधा प्रसारण किया जाएगा ।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...