करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौता 5 साल और बढ़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच मंगलवार को राजनयिक माध्यम से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते की वैधता को पांच वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने पर सहमति हुई है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। 

विदेश मंत्रालय के अनुसार करतारपुर साहिब कॉरिडोर के माध्यम से भारत से गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर, नरोवाल, पाकिस्तान तक तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए 24 अक्टूबर 2019 को समझौता पांच साल की अवधि के लिए समझौता किया गया था। भारत और पाकिस्तान ने 22 अक्टूबर को राजनयिक माध्यम से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते को 5 साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। 

इस समझौते की वैधता के विस्तार से पाकिस्तान में पवित्र गुरुद्वारा के दर्शन के लिए भारत से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए कॉरिडोर का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रति तीर्थयात्री प्रति यात्रा 20 अमेरिकी डॉलर का सेवा शुल्क लगाए जाने को हटाने के संबंध में तीर्थयात्रियों के निरंतर अनुरोध को देखते हुए, भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान से तीर्थयात्रियों पर कोई शुल्क या प्रभार नहीं लगाने का आग्रह किया है।

 

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...