पंजाब और उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए एम्स नई दिल्ली ने भेजी विशेष चिकित्सा टीम

एम्स नई दिल्ली ने पंजाब और उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के लिए विशेष पहल की है। इस पहल के तहत संस्थान ने डॉक्टरों और नर्सों की एक समर्पित टीम भेजी है, जो प्रभावित क्षेत्रों में रहकर लोगों को चिकित्सा सहायता और मानवीय सहयोग प्रदान करेगी।

टीम में मेडिसिन, मनोचिकित्सा, बाल चिकित्सा, सामुदायिक चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, रेडियोलॉजिकल डायग्नोसिस और प्रयोगशाला चिकित्सा जैसे विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्य नर्सिंग अधिकारी के कार्यालय से वरिष्ठ और अनुभवी नर्सिंग अधिकारी भी इस मिशन में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ये चिकित्सक और नर्सें लगातार काम करते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, दवाइयां वितरित करेंगे और जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे। एम्स ने इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बताते हुए कहा है कि यह पहल रोगी सेवा, शिक्षा और अनुसंधान की त्रिमूर्ति (Trinity) मिशन भावना पर आधारित है, जिसमें मानवता की सेवा को केंद्र में रखा गया है।

संस्थान ने इस टीम के सेवा भाव और निःस्वार्थ समर्पण को सराहते हुए उनके सफल मिशन और सुरक्षा की कामना की है। एम्स का यह कदम बाढ़ प्रभावित लोगों तक स्वास्थ्य और आशा पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

-(लेखक नितेंद्र सिंह वरिष्ठ जर्नलिस्ट हैं, वतर्मान में ये डीडी न्यूज के साथ जुड़े हुए हैं)

RELATED ARTICLES

8 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

40 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...