पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 32 उड़ानें

पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों मिलकर आज मंगलवार को इस क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। वहीं, इंडिगो भी अपनी चुनिंदा सेवाएं जारी रखेगा।

यात्रियों के लिए री-बुकिंग के विकल्पों की दी गई जानकारी 

देश की दो सबसे बड़ी एयरलाइंस, एयर इंडिया और इंडिगो ने मंगलवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र से 7 अप्रैल को आने-जाने वाली उड़ानों के लिए यात्रा परामर्श जारी किए हैं। इन परामर्शों में संशोधित समय-सारिणी और यात्रियों के लिए री-बुकिंग के विकल्पों की जानकारी दी गई है, क्योंकि मध्य-पूर्व क्षेत्र में हवाई यात्रा अभी भी व्यवधानों से प्रभावित है।

https://x.com/airindia/status/2041182137593020547?s=20

एयरलाइन ने कहा कि क्षेत्रीय व्यवधानों के बीच भारतीय विमानन कंपनियों ने दुबई, जेद्दा और अबू धाबी के लिए अपनी उड़ानों में बदलाव की घोषणा की है और यात्रियों से आग्रह किया है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी बुकिंग की पुष्टि कर लें। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस समूह ने कहा कि दोनों मिलकर आज पश्चिम एशिया क्षेत्र से और वहां के लिए 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगे।

32 में से 16 उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात के लिए

एयरलााइन ने बताया कि एयर इंडिया और उसकी कम लागत वाली सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस, दोनों मिलकर भारत को पश्चिम एशिया क्षेत्र से जोड़ने वाली कुल 32 उड़ानें नियमित और अनियमित दोनों संचालित करेंगी। इनमें से 16 उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात के लिए और वहां से आने वाली अनियमित सेवाएं हैं, जिन्हें भारतीय और यूएई के नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमति मिल चुकी हैं। हालांकि, ये उड़ानें स्लॉट की उपलब्धता और प्रस्थान स्टेशनों पर मौजूदा परिस्थितियों के अधीन रहेंगी। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

15 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...