इन-फ्लाइट वाई-फाई सर्विस देने वाली पहली एयरलाइन बनी एयर इंडिया, घरेलू उड़ान मार्गों पर मिलेगी सुविधा

टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया घरेलू उड़ान मार्गों पर वाई-फाई सर्विस लॉन्च करने वाली विमान कंपनी बन गई है। यह जानकारी एयर इंडिया द्वारा बुधवार को दी गई। एयर इंडिया द्वारा बताया गया कि यात्री घरेलू मार्गों पर एयरबस ए350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस ए321 नियो विमानों में वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

ट्रैवल के दौरान इंटरनेट से जुड़े रहने की सुविधा
एयरलाइन ने कहा कि देश में एयर इंडिया इन-फ्लाइट वाई-फाई सर्विस देने वाली पहली एयरलाइन बन गई है। इससे यात्रियों को अपनी छुट्टी और बिजनेस ट्रैवल के दौरान हमेशा इंटरनेट से जुड़े रहने और ब्राउजिंग, सोशल मीडिया तक पहुंचने, काम के बारे में जानकारी प्राप्त करने या मित्रों और परिवार को संदेश भेजने में सुविधा होगी।

नए अनुभव का आनंद लेंगे यात्री
एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर, राजेश डोगरा ने कहा कि कनेक्टिविटी अब आधुनिक यात्रा का एक अभिन्न अंग बन गई है। कुछ लोगों के लिए, यह रियल टाइम में जानकारियां साझा करने की सुविधा और आराम के बारे में है, जबकि अन्य के लिए, यह अधिक उत्पादकता और दक्षता के बारे में है। उन्होंने आगे कहा कि चाहे किसी का उद्देश्य कुछ भी हो, हमें विश्वास है कि हमारे मेहमान वेब से जुड़ने के विकल्प की सराहना करेंगे और इन विमानों में एयर इंडिया के नए अनुभव का आनंद लेंगे।

वाई-फाई सेवा निःशुल्क
एयर इंडिया ने कहा कि पैसेंजर वाई-फाई का इस्तेमाल लैपटॉप, टैबलेट्स और स्मार्टफोन आदि के साथ कर सकते हैं। इन-फ्लाइट वाई-फाई के जरिए ग्राहक 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर एक साथ कई डिवाइस का आंनद उठा सकते हैं। घरेलू मार्गों पर वाई-फाई की सुविधा एयरबस ए350, चुनिंदा एयरबस ए321 नियो और बोइंग बी787-9 विमानों द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय सेवाओं पर चल रहे पायलट कार्यक्रम के बाद की गई है, जो न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर सहित अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों पर सेवा प्रदान करते हैं। वर्तमान में, एयर इंडिया द्वारा वाई-फाई सेवा निःशुल्क प्रदान की जा रही है।
घरेलू पेशकश की तरह, वाई-फाई एक प्रारंभिक अवधि के लिए निःशुल्क है। एयर इंडिया ने कहा कि समय के साथ एयर इंडिया अपने बेड़े के अन्य विमानों पर भी यह सेवा शुरू करेगी।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...