दिल्ली में हवाई हमले के सायरन का पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पर तीन बजे होगा परीक्षण

नागरिक सुरक्षा निदेशालय नई दिल्ली में आईटीओ स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मुख्यालय में लगाए गए हवाई हमले के सायरन का आज दोपहर तीन बजे परीक्षण करेगा।

यह परीक्षण 15 से 20 मिनट तक चलेगा

यह परीक्षण 15 से 20 मिनट तक चलेगा। सरकार के ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति यह जानकारी दी गई है। हवाई हमले के सायरन परीक्षण के दौरान लोगों को शांत रहने वाले और न घबराने की सलाह दी गई है। 

उल्लेखनीय है कि पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान बौखला गया है। गुरुवार रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और जैसलमेर में ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया। भारत ने मुंहतोड़ जवाब देकर पाकिस्तान के सभी मंसूबों को नाकाम कर दिया है।

ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से नागरिक सुरक्षा निदेशालय नई दिल्ली में आईटीओ स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मुख्यालय में लगाए गए हवाई हमले के सायरन का आज परीक्षण करेगा।