भारत के घरेलू मार्गों पर एयर ट्रैफिक 2024 में 6 प्रतिशत बढ़ा 

भारत के घरेलू मार्गों पर एयर पैसेंजर ट्रैफिक 2024 में 6.12 प्रतिशत बढ़कर 16.13 करोड़ हो गया है, जो कि पिछले साल 15.2 करोड़ था। यह जानकारी नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा दी गई।  

दिसंबर 2024 में 1.49 करोड़ से अधिक यात्रियों ने उड़ान भरी

भारत की कमर्शियल एयरलाइंस में दिसंबर 2024 में 1.49 करोड़ से अधिक यात्रियों ने उड़ान भरी थी। यह पिछले साल के दिसंबर 2023 के आंकड़े 1.38 करोड़ से 8.19 प्रतिशत अधिक है। दिसंबर में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 64.4 प्रतिशत थी। वहीं, एयर इंडिया की हिस्सेदारी 26.4 प्रतिशत थी। इसके अलावा,अकासा एयर और स्पाइस जेट की हिस्सेदारी क्रमशः 4.6 प्रतिशत और 3.3 प्रतिशत थी।

वर्ष 2023 के दौरान 9.99 करोड़ घरेलू यात्रियों ने भरी उड़ान 

डीजीसीए डेटा के मुताबिक, घरेलू एयर पैसेंजर ट्रैफिक में इंडिगो की हिस्सेदारी 2023 में 60.5 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 61.9 प्रतिशत हो गई, एयरलाइन में वर्ष के दौरान 9.99 करोड़ घरेलू यात्रियों ने उड़ान भरी। इसी अवधि में स्पाइस जेट की बाजार हिस्सेदारी 5.5 प्रतिशत से घटकर 3.7 प्रतिशत रह गई। बजट एयरलाइन में 2024 में 60 लाख हवाई यात्रियों ने उड़ान भरी।दिसंबर में ऑन-टाइम परफॉरमेंस (ओटीपी) के आंकड़े बताते हैं कि इंडिगो का ओटीपी सबसे अधिक 73.4 प्रतिशत था, उसके बाद एयर इंडिया (67.6 प्रतिशत), अकासा एयर (62.7 प्रतिशत), स्पाइस जेट (61.5 प्रतिशत) और एलायंस एयर (55.6 प्रतिशत) का स्थान था।

उड़ान रद्द होने से 67,622 यात्री प्रभावित हुए

दिसंबर में शेड्यूल्ड घरेलू एयरलाइनों की कुल उड़ान रद्द होने की दर 1.07 प्रतिशत रही। उड़ान रद्द होने से 67,622 यात्री प्रभावित हुए। आंकड़ों से यह भी पता चला कि उड़ान में देरी के कारण 2.8 लाख यात्री प्रभावित हुए और एयरलाइनों ने दिसंबर में सुविधा के लिए 3.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक विमानन बाजारों में से एक

एयरलाइंस देश में बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए अपनी फ्लीट के साथ-साथ नेटवर्क का भी विस्तार कर रही हैं, जो भारत को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक विमानन बाजारों में से एक बनाता है। एयर इंडिया के पास 300 विमानों की फ्लीट है। एयरलाइन का मानना है कि अगले 3 वर्षों में उसकी फ्लीट का आकार करीब 400 विमानों का होगा। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...